आज सूर्य-चंद्र-बुध की युति से चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, पढ़ें 17 मई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 May 2026: आज 17 मई 2026, रविवार का दिन ग्रहों की एक शक्तिशाली संरचना लेकर आया है, जो हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं पर गहरा प्रभाव डालेगी. पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 May 2026: आज 17 मई 2026 दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि है. आज सूर्योदय कालीन कृतिका नक्षत्र उपरांत रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है. ग्रहों की बात करें तो वृषभ राशि में चंद्रमा, सूर्य और बुध की युति आज स्थिरता और बौद्धिक कौशल का अद्भुत संगम बना रही है, जिससे आर्थिक निर्णय और योजना बनाने में सफलता मिलेगी. मिथुन राशि में शुक्र और गुरु की उपस्थिति रिश्तों में मधुरता और आकर्षण का संचार करेगी, जबकि मेष राशि में मंगल का गोचर आपके आत्मविश्वास और साहसी कदमों को नई दिशा देगा. शनि का मीन में और राहु का कुंभ में होना धैर्य और नवाचार की मांग करता है. आज का दिन नई शुरुआत करने, तरक्की के मार्ग खोजने और अपने दांपत्य जीवन में प्रेम की मिठास घोलने के लिए अत्यंत शुभ है. ग्रहों का यह प्रभाव करियर से लेकर स्वास्थ्य तक, जीवन के हर मोड़ पर प्रगति और भाग्य का साथ सुनिश्चित करेगा. आइए जानते है ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है–

मेष आज का राशिफल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए आर्थिक मजबूती लेकर आया है, क्योंकि आपकी राशि के द्वितीय भाव में चंद्रमा गोचर कर रहे हैं. चंद्रमा, बुध और सूर्य की युति आपके धन भाव में होने से आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. करियर में आपकी मेहनत रंग लाएगी और नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे. बिजनेस में निवेश के लिए समय शुभ है. आज आपकी लव लाइफ में मंगल का प्रभाव रोमांस और रोमांच बढ़ाएगा. दांपत्य जीवन में सुख और शांति रहेगी. आज आप स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें.

वृषभ आज का राशिफल

वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए आत्म-विकास का है, क्योंकि आपकी राशि के प्रथम भाव में चंद्रमा विराजमान हैं. आपकी राशि में चंद्रमा, सूर्य और बुध का त्रिग्रही योग आपके आत्मविश्वास को शिखर पर ले जाएगा. जॉब में आपके निर्णय सटीक बैठेंगे और प्रमोशन की संभावना बढ़ेगी. आर्थिक लाभ की दिशा में की गई योजना सफल होगी. प्रेम प्रसंग में आकर्षण बढ़ेगा और पार्टनर के साथ रिलिशनशिप मजबूत होगी. आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए योग अपनाएं. भाग्य पूरी तरह आपके साथ है.

मिथुन आज का राशिफल

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा, क्योंकि आपकी राशि के द्वादश भाव में चंद्रमा गोचर कर रहे हैं. आपकी राशि में स्थित शुक्र और गुरु आपके आकर्षण को बढ़ाएंगे, लेकिन द्वादश चंद्रमा खर्च में बढ़ोतरी का संकेत दे रहे हैं. बिजनेस में किसी भी तरह के जोखिम से बचें, वरना हानि हो सकती है. नौकरी में प्रतिस्पर्धा रहेगी, धैर्य से काम लें. लव लाइफ में प्यार बना रहेगा, मगर संवादहीनता से ब्रेकअप की स्थिति न आने दें. स्वास्थ्य पर ध्यान दें, विशेषकर अनिद्रा की समस्या हो सकती है.

कर्क आज का राशिफल

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के एकादश भाव में चंद्रमा स्थित हैं. लाभ भाव में ग्रहों का जमावड़ा आपकी आय में वृद्धि और सफलता सुनिश्चित करेगा. करियर में नई ऊंचाइयां छूने के अवसर मिलेंगे. आर्थिक लाभ के साथ पुराने निवेश से भी फायदा होगा. प्रेम प्रसंग में नया मोड़ आ सकता है, जो विवाह की चर्चा तक पहुंच सकता है. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और परिवार के साथ यात्रा की योजना बनेगी. हेल्थ और फिटनेस पर आपका ध्यान आपको ऊर्जावान बनाए रखेगा.

सिंह आज का राशिफल

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए कर्म प्रधान रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के दशम भाव में चंद्रमा विराजमान हैं. कर्म भाव में चंद्रमा, बुध और सूर्य की उपस्थिति नौकरी और बिजनेस में बड़ी तरक्की का संकेत है. आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा और असफलता के बादल छंटेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. लव लाइफ में पार्टनर का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. केतु के आपकी राशि में होने से कभी-कभी मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन शांति बनाए रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, योग करें.

कन्या आज का राशिफल

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के नवम भाव में चंद्रमा गोचर कर रहे हैं. भाग्य भाव में ग्रहों की युति आपके अटके हुए कामों में प्रगति लाएगी. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे. आर्थिक निवेश के लिए दिन अनुकूल है, जिससे भविष्य में लाभ होगा. लव लाइफ में रोमांस और प्यार की अधिकता रहेगी. विवाह के इच्छुक जातकों के लिए किस्मत के दरवाजे खुल सकते हैं. दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी. स्वास्थ्य के मामले में आप खुद को तरोताजा और ऊर्जा से भरपूर पाएंगे.

तुला आज का राशिफल

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए सतर्क रहने का है, क्योंकि आपकी राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा स्थित हैं. अष्टम चंद्रमा आर्थिक हानि या अचानक आए खर्च की ओर इशारा कर रहे हैं. बिजनेस में कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें और जोखिम लेने से बचें. करियर में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आपकी बुद्धिमानी आपको रास्ता दिखाएगी. रिलेशनशिप में गलतफहमी की वजह से तनाव हो सकता है, इसे प्यार से सुलझाएं. आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, पुरानी बीमारी उभर सकती है. शांति के लिए ध्यान का सहारा लें.

वृश्चिक आज का राशिफल

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए साझेदारी और प्रेम का है क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में चंद्रमा विराजमान हैं. चंद्रमा, सूर्य और बुध की युति आपके दांपत्य जीवन में खुशियां और आपसी स्थिरता लाएगी. बिजनेस पार्टनरशिप में आर्थिक लाभ होगा और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. प्रेम प्रसंग में आकर्षण और रोमांस का तड़का लगेगा. जो लोग सिंगल हैं, उनकी नई शुरुआत हो सकती है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे. परिवार और दोस्ती में तालमेल बना रहेगा.

धनु आज का राशिफल

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में चंद्रमा गोचर कर रहे हैं. शत्रु भाव में चंद्रमा होने से नौकरी में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लेकिन गुरु की कृपा से आपको सफलता मिलेगी. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और फालतू के खर्च पर नियंत्रण रखें. लव लाइफ में छोटी-मोटी नोक-झोंक हो सकती है, धैर्य रखें. दांपत्य जीवन में समझदारी से काम लें. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें, पेट से जुड़ी बीमारी परेशान कर सकती है. फिटनेस के लिए सैर पर जरूर जाएं.

मकर आज का राशिफल

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए रचनात्मक और सुखद रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा स्थित हैं. पंचम भाव में ग्रहों की स्थिति आय के नए स्रोत बनाएगी और आर्थिक लाभ दिलाएगी. करियर में आपकी मौलिक सोच आपको दूसरों से आगे ले जाएगी. प्रेम प्रसंग के लिए दिन बेहतरीन है, पार्टनर के साथ सुखद समय बीतेगा. दांपत्य जीवन में प्यार और सुख बढ़ेगा. विवाह की बात आगे बढ़ सकती है. आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, खेलकूद में रुचि बढ़ेगी. किस्मत के सहयोग से आपकी प्रगति की योजना फलीभूत होगी.

कुंभ आज का राशिफल

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए पारिवारिक सुख-सुविधाओं का है, क्योंकि आपकी राशि के चतुर्थ भाव में चंद्रमा गोचर कर रहे हैं. राहु के आपकी राशि में होने से भ्रम की स्थिति बन सकती है, लेकिन चतुर्थ चंद्रमा परिवार में शांति लाएगा. जॉब में स्थिरता महसूस करेंगे और कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी. आर्थिक निवेश के लिए दिन मध्यम है. लव लाइफ में पार्टनर के साथ किसी बात पर मानसिक तनाव हो सकता है, जिसे प्यार से सुलझाना बेहतर होगा. आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाएं.

मीन आज का राशिफल

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए पराक्रम और संचार का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के तृतीय भाव में चंद्रमा विराजमान हैं. शनि के आपकी राशि में होने से कार्यों में देरी हो सकती है, लेकिन तृतीय भाव के ग्रह आपको सफलता दिलाएंगे. बिजनेस से जुड़ी यात्रा लाभप्रद रहेगी. नौकरी में नई चुनौतियां मिलेंगी, जिन्हें आप अपनी मेहनत से पार कर लेंगे. प्रेम प्रसंग में संवाद बढ़ेगा और रिलेशनशिप में प्रगाढ़ता आएगी. दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी. आज आपका स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करें.

यह भी पढ़ें: सूर्य का वृषभ राशि में गोचर, बुधादित्य योग से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >