कन्या राशि के लिए प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव का संकेत, जानें मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 17 मार्च 2025

Aaj Ka Rashifal 17 March 2025: आज तारीख है 17 मार्च 2025 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 17 March 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

मेष- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नए कार्य योजनाओं के प्रति रुचि बढ़ेगी. कृषि कार्यों में प्रगति देखने को मिलेगी, साथ ही नौकरी में परिवर्तन की संभावना भी है.

वृष- कुछ ऐसी समस्याओं का समाधान होगा जो लंबे समय से लम्बित थीं. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, बुद्धि और विवेक का सही उपयोग करें.

मिथुन- आजीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता का अवसर प्राप्त होगा, और राजनीतिक लाभ भी संभव है. कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी और धन की प्राप्ति होगी.

कर्क- सुख और सौहार्द्र में वृद्धि होगी, परीक्षा और प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी, और घर में सुख-शांति का माहौल बनेगा. धन का लाभ और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.

सिंह- नए उद्योग और व्यापार की योजनाओं में सफलता में कुछ देरी हो सकती है. वाहन, मकान या भूमि के सौदों को अभी स्थगित रखें और सक्रियता बनाए रखें.

कन्या- प्रेम संबंधों में कुछ उलझनें आ सकती हैं, नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ विवाद हो सकता है.

तुला-भूमि-निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे, नौकरी पेशेवर जातकों की सेवा शर्तों में सुधार होगा, छात्रों के लिए समय उत्साहजनक रहेगा.

वृश्चिक-राजनीतिक व्यक्तियों को प्रभावशाली पद प्राप्त होंगे, लाभकारी प्रेरक घटनाओं में वृद्धि होगी, निर्धारित कार्य पूरे होंगे, बकाया राशि की प्राप्ति होगी.

धनु-आप उत्साहित रहेंगे और अपनी श्रेष्ठता का अनुभव कराने में सफल होंगे. विद्या, बुद्धि और प्रतिभा का विकास होगा. भूमि और संपत्ति के कार्यों में रुकावटें समाप्त होंगी.

मकर-समय पर किए गए प्रयास सफल होंगे, सट्टा और लॉटरी से दूर रहना चाहिए, सुखद समाचार प्राप्त होंगे. छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा, पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें.

कुंभ-स्वास्थ्य में सुधार होगा, मानसिक तनाव कम होगा, पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

मीन-सरकारी और न्यायालयिक कार्यों में कठिनाइयाँ उत्पन्न होंगी, व्यापार में चुनौतियां आ सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >