Aaj Ka Mithun Rashifal 14 Febuary 2026: सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य देव अब मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. कुंभ राशि में अब सूर्य, बुध, शुक्र और राहु का महासंयोग बन रहा है, जो दोस्ती, सोशल लाइफ और नए रिश्तों के लिए बहुत असरदार है. चंद्रमा धनु राशि में हैं, मंगल मकर में, गुरु मिथुन में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. केतु सिंह राशि में स्थित हैं.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का मिथुन राशिफल.
मिथुन राशि (Gemini)- बुध और सूर्य की कुंभ में युति आपके खर्चों को बढ़ा सकती है पर प्रॉपर्टी में लाभ देगी. फलादेश: आज आपको अपनी पॉकेट मनी या सैलरी को सोच-समझकर खर्च करना होगा. सोशल लाइफ में थोड़े डिस्टर्बेंस आ सकते हैं. अगर आपके पापा की सेहत खराब है, तो उनका ध्यान रखें. अच्छी बात यह है कि संपत्ति या घर से जुड़ा कोई पुराना मामला आज सुलझ सकता है.
करियर-बिजनेस: आपकी राशि के स्वामी बुध और सूर्य की कुंभ में युति करियर के मामले में भाग्यशाली रहेगी, खासकर संपत्ति या रियल एस्टेट से जुड़े युवाओं के लिए. घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई पुराना कानूनी मामला आज आपके पक्ष में सुलझ सकता है. हालांकि, राहु के प्रभाव से आज आपके खर्चे उम्मीद से ज्यादा बढ़ सकते हैं.
लव लाइफ: आज सोशल लाइफ में थोड़े डिस्टर्बेंस आ सकते हैं. पार्टनर के साथ पैसों को लेकर या किसी तीसरे व्यक्ति की दखलअंदाजी की वजह से बहस हो सकती है. वेलेंटाइन डे पर शांति बनाए रखें. अपनी पॉकेट मनी या सैलरी का एक हिस्सा पार्टनर के लिए बचाकर रखें, एक छोटा सा सरप्राइज बिगड़ते हुए माहौल को सुधार सकता है.
हेल्थ: सेहत के मामले में आज का दिन औसत है. अपने पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें, उन्हें डॉक्टर की सलाह की जरूरत पड़ सकती है. खुद को स्वस्थ रखने के लिए मानसिक चिंता से दूर रहें. खान-पान में केसरिया चीजों का इस्तेमाल करना आपके उत्साह और स्वास्थ्य दोनों के लिए आज बहुत शुभ रहेगा.
सावधानी: आज बिना सोचे-समझे बड़ा निवेश न करें, खर्चे पर लगाम लगाएं.
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और पक्षियों को दाना डालें.
शुभ अंक- 4.
शुभ रंग- केसरिया
Also Read:- आज कृष्ण पक्ष की द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय
Also Read:- महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें किन लोगों पर पड़ेगा असर
