मिथुन राशिफल 12 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा सामान्य, स्वास्थ्य के प्रति बरतें सावधानी

Aaj Ka Mithun Rashifal 12 Febuary 2026: आज 12 फरवरी 2026, दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का प्रभाव रहेगा. सूर्य और मंगल मकर राशि में बैठकर आपके भीतर कुछ बड़ा करने का जुनून पैदा कर रहे हैं. बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में एक साथ हैं, जो नए आइडियाज और सोशल नेटवर्किंग के लिए बहुत प्रभावी हैं. चंद्रमा आज वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मन में सकारात्मक विचार आएंगे. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.

Aaj Ka Mithun Rashifal 12 Febuary 2026: मिथुन (Gemini)- मिथुन के गुरु और कुंभ के बुध आपको राजनीति और करियर में बड़ी जिम्मेदारी दिला सकते हैं. आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. भाई-बहनों या पार्टनर की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. घर में छोटी-मोटी बहस हो सकती है, इसलिए खुद को शांत रखें. जो युवा राजनीति या सोशल वर्क में एक्टिव हैं, उन्हें आज कोई नया पद मिल सकता है.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: आपकी राशि के गुरु और कुंभ के बुध आपको आज कोई बड़ी पद-प्रतिष्ठा या जिम्मेदारी दिला सकते हैं. जो युवा पॉलिटिक्स या सोशल सर्विस में एक्टिव हैं, उनकी साख बढ़ेगी. पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा, लेकिन आज आपको अपनी टीम या सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलने की जरूरत है.

लव लाइफ: पार्टनर या भाई-बहनों की तरफ से कोई ऐसी खबर मिलेगी जिससे आपका दिन बन जाएगा. रिश्तों में आज बहुत प्यार और सपोर्ट देखने को मिलेगा. अगर आप सिंगल हैं, तो आज सोशल मीडिया पर कोई पुरानी जान-पहचान फिर से ताजा हो सकती है जो आगे चलकर प्यार में बदल सकती है.

हेल्थ: सेहत के लिहाज से दिन सामान्य है, लेकिन घर की छोटी-मोटी बहस के कारण मानसिक बेचैनी हो सकती है. खुद को शांत रखने के लिए सुबह थोड़ा मेडिटेशन करें. आज आपको अपनी नसों या कंधों के दर्द का ख्याल रखना चाहिए, भारी सामान उठाने से बचें और सही पॉश्चर में बैठें.

सावधानी: घर में गुस्से को काबू में रखें, वरना छोटी सी बात पर क्लेश बढ़ सकता है.

उपाय: गणेश जी को गुड़ और दूर्वा अर्पित करें.

शुभ अंक- 3.
शुभ रंग- नारंगी

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 12 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की दशमी उपरांत एकादशी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >