आज का मिथुन राशिफल 10 फरवरी 2026 : आज मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी, जानें सेहत का हाल

Aaj Ka Mithun Rashifal 10 Febuary 2026: आज 10 फरवरी 2026, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. सूर्य और मंगल मकर राशि में बैठकर आपको अनुशासन और काम के प्रति जुनून देंगे. चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, जो भावनाओं को गहरा और थोड़ा रहस्यमयी बनाएंगे. बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में एक साथ हैं, जो टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया और नए आइडियाज के लिए बहुत प्रभावी हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में अपनी उपस्थिति से प्रभाव डाल रहे हैं.

Aaj Ka Mithun Rashifal 10 Febuary 2026: मिथुन (Gemini)- मिथुन के गुरु और कुंभ के बुध आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स को सरकारी कामों में सफलता दिलाएंगे. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे या उसमें कार्यरत युवाओं के लिए दिन बेस्ट है. आपको प्रमोशन या सैलरी बढ़ने जैसी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. पैसों की स्थिति मजबूत होगी और बिजनेस करने वाले युवाओं को मुनाफे के नए मौके मिलते रहेंगे.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: आपकी राशि के स्वामी बुध कुंभ में हैं और गुरु आपकी राशि में, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ‘स्वर्णिम योग’ बना रहे हैं. आज आपके कम्युनिकेशन स्किल्स और चतुर फैसलों की बदौलत प्रमोशन या इंक्रीमेंट की खबर मिल सकती है. बिजनेस में मुनाफा लगातार बढ़ता रहेगा.

लव लाइफ: गुरु की अनुकूलता आपके रिश्तों में गरिमा और विश्वास लाएगी. आज आप पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग करेंगे. आपकी बातों का जादू पार्टनर को खुश कर देगा. सिंगल युवाओं के लिए आज का दिन किसी पुराने मित्र से दिल की बात कहने के लिए बहुत अच्छा है.

हेल्थ: गुरु आपको बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करेंगे, लेकिन बुध और राहु की युति के कारण नसों में कंपन या हाथ-पैरों में सुन्नता महसूस हो सकती है. संतुलित आहार लें और प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं. योग और प्राणायाम आपके नर्वस सिस्टम को शांत रखने में मदद करेंगे.

सावधानी: ऑफिस की राजनीति (Politics) से खुद को दूर रखें, अपना काम ईमानदारी से करें.

उपाय: गणेश जी को 21 दूर्वा चढ़ाएं और “ॐ बुं बुधाय नमः” का जप करें.

शुभ अंक-1.
शुभ रंग- सफेद

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +101 86201020581

Also Read:- पंचांग 10 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Also Read:- 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों की ये बातें आपको कर देंगी हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >