मेष राशिफल 25 फरवरी 2026: रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकियां, ओवर-कॉन्फिडेंस में न लें कोई गलत फैसला

Aaj Ka Mesh Rashifal 25 Febuary 2026: आज 25 फरवरी 2026, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. आज कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु पंचग्रही योग का निर्माण कर रहे हैं. चंद्रमा आज वृषभ राशि में स्तिथ हैं. शनि मीन में और गुरु मिथुन में गोचर कर रहे हैं.

Aaj Ka Mesh Rashifal 25 Febuary 2026: मेष राशि- कुंभ के ग्रहों का सपोर्ट आपके कॉन्फिडेंस को ‘नेक्स्ट लेवल’ पर ले जाएगा पर मंगल की उपस्थिति जोश में होश खोने से बचने की सलाह देती है. आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और आप काफी खुश महसूस करेंगे. बिजनेस या साइड हसल करने वाले युवाओं के लिए मुनाफे की स्थिति बनी हुई है. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा जिससे रिश्ता मजबूत होगा. बस ओवर-कॉन्फिडेंस में आकर कोई गलती न करें.

करियर-बिजनेस: कुंभ के ग्रहों का सपोर्ट से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, जिससे बिजनेस या साइड हसल में मुनाफे की स्थिति बनी हुई है. मंगल की ग्यारहवें भाव में मौजूदगी आपको रिस्क लेने के लिए उकसाएगी, लेकिन जोश में होश खोने से बचें. कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की राय लेना आपके धन को सुरक्षित रखेगा.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में मिठास घुली रहेगी और आपको पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का भरपूर मौका मिलेगा. चंद्रमा की शुभ स्थिति आपके बीच के पुराने गिले-शिकवे दूर कर रिश्ते को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी. सिंगल युवाओं को आज सोशल नेटवर्किंग के जरिए कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो उनके विजन से मेल खाता हो.

हेल्थ: सेहत के मामले में आज आप अत्यधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन मंगल का प्रभाव आपको सिरदर्द या एसिडिटी की समस्या दे सकता है. अपनी एक्स्ट्रा एनर्जी को किसी स्पोर्ट्स या वर्कआउट में लगाएं, ताकि मानसिक शांति बनी रहे. आज अधिक मात्रा में पानी पीना और संतुलित भोजन करना आपकी स्किन और फिटनेस के लिए बहुत अच्छा रहेगा.

आज का राशिफल.

सावधानी: ओवर-कॉन्फिडेंस में आकर ऑफिस या बिजनेस में किसी सीनियर से बहस न करें.

उपाय: गणेश जी को 21 दूर्वा अर्पित करें और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जप करें.

शुभ अंक-1.
शुभ रंग- हरा

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 25 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी उपरांत दशमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Also Read:- होलिका दहन पर एक नहीं दो-दो ‘ग्रहण’ फिर कैसे सुलझेगा मामला? ज्योतिषाचार्य से जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >