मेष राशिफल 14 फरवरी 2026: धन के मामले में रहेंगे लकी, व्यापार में होगी वृद्धि

Aaj Ka Mesh Rashifal 14 Febuary 2026: आज 14 फरवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 03 बजकर 10 मिनट तक रहेगी. इसके बाद त्रयोदशी तिथि हो जाएगी. आज ग्रहों की स्थिति बहुत दिलचस्प हो गई है. ग्रहों के इस महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन का आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? जाननें के लिए पढ़ें आज का राशिफल.

Aaj Ka Mesh Rashifal 14 Febuary 2026: सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य देव अब मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. कुंभ राशि में अब सूर्य, बुध, शुक्र और राहु का महासंयोग बन रहा है, जो दोस्ती, सोशल लाइफ और नए रिश्तों के लिए बहुत असरदार है. चंद्रमा धनु राशि में हैं, मंगल मकर में, गुरु मिथुन में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. केतु सिंह राशि में स्थित हैं.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का मेष राशिफल.

आज का राशिफल.

मेष राशि (Aries)- कुंभ का सूर्य और धनु का चंद्रमा आपको कॉन्फिडेंस देगा और पार्टनर के साथ बॉन्डिंग मजबूत करेगा. आज आपको सरकार या किसी अथॉरिटी से मदद मिल सकती है. वेलेंटाइन डे पर पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा जिससे आप बच्चों या भविष्य की समस्याओं को आसानी से सुलझा लेंगे. घर में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा और बिजनेस करने वाले युवाओं को अच्छा मुनाफा होगा.

करियर-बिजनेस: कुंभ के सूर्य और धनु के चंद्रमा का तालमेल आपको करियर में बहुत मजबूत स्थिति में खड़ा करेगा. आज आपको किसी सरकारी अधिकारी या बड़े संस्थान से बड़ा प्रोजेक्ट या मदद मिल सकती है. बिजनेस करने वाले युवाओं को आज बड़ा मुनाफा होने के योग हैं, क्योंकि आपकी मैनेजमेंट स्किल्स आज बहुत शानदार रहने वाली हैं.

लव लाइफ: वेलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग बहुत मजबूत रहेगी. धनु का चंद्रमा आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा, जिससे आप पार्टनर के सामने अपनी भविष्य की योजनाओं को खुलकर रख पाएंगे. आप दोनों मिलकर किसी पुरानी समस्या का समाधान ढूंढ लेंगे और शाम का समय बहुत ही रोमांटिक और यादगार बीतेगा.

हेल्थ: सेहत के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है. चंद्रमा की स्थिति आपको मानसिक रूप से प्रसन्न रखेगी, जिससे शारीरिक ऊर्जा भी बनी रहेगी. बस सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण आंखों में हल्की जलन या गर्मी महसूस हो सकती है. ताजे फलों का सेवन करें और दिन भर पर्याप्त पानी पीते रहें ताकि बॉडी डिटॉक्स होती रहे.

सावधानी: सफलता के जोश में आकर किसी के साथ अहंकार भरा व्यवहार न करें.

उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें और काले तिल का दान करें.

शुभ अंक-1.
शुभ रंग- नीला

Also Read:- आज कृष्ण पक्ष की द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय

Also Read:- महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें किन लोगों पर पड़ेगा असर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >