Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: मेष राशि वालों को मिलेगा करियर में बड़ा पद प्रतिष्ठा, बस चंचल मन पर रखें काबू

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: मेष राशि (Aries): आज मकर राशि में स्थित मंगल और सूर्य आपको ऊर्जा देंगे, लेकिन कर्क राशि में चंद्रमा के मौजूदगी मन को थोड़ा चंचल रखेंगे. आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. आप अपने पार्टनर को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं. मोबाइल पर फालतू के कामों में उलझे रहने के कारण आप अपने मुख्य काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे, जिससे आपके प्रोजेक्ट्स लंबे समय के लिए लटक सकते हैं.

करियर-बिजनेस: मकर का चतुर्ग्रही योग आपके दसवें भाव में है, जो करियर में कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी दिला सकता है. बिजनेस करने वाले युवा आज अपनी प्लानिंग में तेजी दिखाएंगे और प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ देंगे.

लव लाइफ: मकर के शुक्र और मंगल आपको काम में बिजी रखेंगे, लेकिन कर्क का चंद्रमा पार्टनर के प्रति बहुत इमोशनल बनाएगा. आप अपने पार्टनर के साथ घर बसाने या फ्यूचर प्लानिंग को लेकर कोई गंभीर बात कर सकते हैं.

स्वास्थ्य: मकर के ग्रहों का दबाव आपको मानसिक थकान दे सकता है, इसलिए काम के बीच छोटे ब्रेक जरूर लें. आज पीठ और रीढ़ की हड्डी में दर्द की समस्या हो सकती है.

सावधानी- ऑफिस में बॉस से बहस और गुस्से पर काबू रखें.

उपाय- हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और लाल फल का दान करें.

शुभ अंक- 4
शुभ रंग- पीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: Aaj Ka Panchang 01 February 2026: आज माघ पूर्णिमा पर पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में होगा स्नान-दान, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Also Read: Masik Love Rashifal: फरवरी में ग्रहों की चाल बदल देगी आपकी लव लाइफ, जानें किन राशियों को मिलेगा धोखा और किसे मिलेगा सच्चा प्यार?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >