Aaj Ka Mesh Rashifal 03 Febuary 2026: आज लव लाइफ में रहें सतर्क, पार्टनर से विवाद की संभावना

Aaj Ka Mesh Rashifal 03 Febuary 2026: आज 04 फरवरी 2026, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. आज ग्रहों का सेटअप काफी दिलचस्प है. सूर्य, मंगल और शुक्र की तिकड़ी मकर राशि में है, जो करियर में फोकस बढ़ाएगी. बुध अब कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे कम्युनिकेशन और आइडियाज में नयापन आएगा. चंद्रमा और केतु की युति सिंह राशि में है, जिससे मन थोड़ा विद्रोही हो सकता है. गुरु मिथुन में, शनि और राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.

Aaj Ka Mesh Rashifal 03 Febuary 2026: मेष राशि (Aries): मकर के मंगल आपको काफी बिजी रखेंगे, लेकिन सेहत पर ध्यान देना भी जरूरी है. आज का दिन काफी भागदौड़ वाला रहेगा. आप अपने उन प्रोजेक्ट्स या असाइनमेंट्स को पूरा करने में बिजी रहेंगे जो काफी समय से लटके हुए थे. सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें. अगर कहीं पैसा निवेश करने का सोच रहे हैं, तो आज का दिन फायदे वाला साबित हो सकता है.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: मंगल और सूर्य के प्रभाव से आप कार्यस्थल पर एक ‘पावरफुल’ लीडर के रूप में उभरेंगे और कठिन प्रोजेक्ट्स को समय से पहले पूरा करेंगे. बुध का कुंभ में गोचर आपके बिजनेस में नई तकनीक और सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल से बड़ा आर्थिक लाभ दिला सकता है.

लव लाइफ: सिंह का चंद्रमा पार्टनर के प्रति पजेसिव बना सकता है, जिससे विवाद की संभावना है. शुक्र की मकर स्थिति के कारण आप प्यार से ज्यादा अपने काम को महत्व देंगे, जो पार्टनर को थोड़ा उदास कर सकता है, इसलिए बातचीत जारी रखें.

हेल्थ: मंगल की उच्च दृष्टि आपको बहुत ऊर्जावान रखेगी, लेकिन अधिक काम के कारण आंखों में थकान और भारीपन महसूस हो सकता है. खान-पान में अनुशासन रखें और जंक फूड से पूरी तरह परहेज करें वरना पेट की गर्मी परेशान कर सकती है.

सावधानी: आज किसी भी बड़े निवेश या कागजी कार्रवाई में जल्दबाजी न करें.

उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और पक्षियों को बाजरा डालें.

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- नीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 04 February 2026: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Also Read:- Valentine Day 2026: वेलेंटाइन-डे पर राहु-शुक्र की खतरनाक जुगलबंदी, 14 फरवरी को जुनून के नाम पर मिलेगा ‘धोखा’, क्या आपकी राशि झेल पाएगी ये प्रहार?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >