मीन राशिफल 14 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा सुखमय, जानें वेलेंटाइन डे पर लव लाइफ का हाल

Aaj Ka Meen Rashifal 14 Febuary 2026: आज 14 फरवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 03 बजकर 10 मिनट तक रहेगी. इसके बाद त्रयोदशी तिथि हो जाएगी. आज ग्रहों की स्थिति बहुत दिलचस्प हो गई है. ग्रहों के इस महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन का आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? जाननें के लिए पढ़ें आज का राशिफल.

Aaj Ka Meen Rashifal 14 Febuary 2026:सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य देव अब मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. कुंभ राशि में अब सूर्य, बुध, शुक्र और राहु का महासंयोग बन रहा है, जो दोस्ती, सोशल लाइफ और नए रिश्तों के लिए बहुत असरदार है. चंद्रमा धनु राशि में हैं, मंगल मकर में, गुरु मिथुन में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. केतु सिंह राशि में स्थित हैं.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का मीन राशिफल.

आज का राशिफल.

मीन राशि (Pisces)- शनि आपकी राशि में हैं और गुरु की दृष्टि आपको सोशल लाइफ में चमकने का मौका देगी. फलादेश: आज का दिन बहुत खुशी वाला रहेगा. जो युवा राजनीति या सोशल वर्क में हैं, उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ेगी. समाज और दोस्तों के बीच आपकी साख जमेगी. परिवार के साथ शाम का समय बहुत मजेदार बीतेगा और आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे.

करियर-बिजनेस: शनि आपकी राशि में हैं और गुरु की मिथुन से दृष्टि आपको सोशल लाइफ और राजनीति में चमकने का मौका देगी. जो युवा सोशल वर्क या कम्युनिटी लीडरशिप में हैं, आज उनकी पॉपुलैरिटी सातवें आसमान पर होगी. समाज में आपकी साख जमेगी और करियर में नए बड़े लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में बहुत काम आएंगे.

लव लाइफ: वेलेंटाइन डे पर परिवार के साथ बिताया गया समय बहुत मजेदार रहेगा. पार्टनर के साथ आपकी सोशल नेटवर्किंग बढ़ेगी. आप दोनों मिलकर किसी बड़े गेट-टुगेदर या पब्लिक इवेंट में शामिल हो सकते हैं जहाँ आपकी जोड़ी की तारीफ होगी. रिश्तों में आज सुरक्षा और विश्वास का भाव बना रहेगा.

हेल्थ: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बहुत ही रिलैक्सिंग और पॉजिटिव है. शनि के प्रभाव से पुरानी बीमारियों में सुधार होगा, लेकिन आलस्य भी बढ़ सकता है. खुद को सक्रिय रखें. शाम को परिवार के साथ बिताया गया वक्त आपकी ‘इमोशनल हेल्थ’ को बहुत मजबूती देगा. हल्का व्यायाम जारी रखें.

सावधानी: अपनी पॉपुलैरिटी का घमंड न करें और पुराने दोस्तों को साथ लेकर चलें.

उपाय: शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं और हनुमान अष्टक का पाठ करें.

शुभ अंक-5.
शुभ रंग- बैंगनी

Also Read:- आज कृष्ण पक्ष की द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय

Also Read:- महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें किन लोगों पर पड़ेगा असर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >