Aaj Ka Rashifal 03 Febuary 2026: मीन (Pisces): शनि आपकी राशि में हैं और मकर के ग्रह आपकी इनकम में बढ़ोतरी करेंगे. आज का दिन सामान्य रहेगा. खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन अच्छी बात यह है कि इनकम भी तेजी से बढ़ेगी. करियर में अच्छे नतीजे मिलेंगे, जिससे बॉस इम्प्रेस रहेंगे. जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें, उन्हें आपकी जरूरत पड़ सकती है.
प्रभाव: शनि आपकी राशि में हैं और छठे भाव में चंद्रमा-केतु, जो आपको शत्रुओं पर विजय तो दिलाएंगे पर संघर्ष भी कराएंगे.
करियर-बिजनेस: लाभ भाव का चतुर्ग्रही योग आपकी इनकम को कई गुना बढ़ा सकता है. रुके हुए काम गति पकड़ेंगे. शनि की साढ़ेसाती के बावजूद, छठे भाव का केतु आपको नौकरी में प्रतिस्पर्धियों से आगे रखेगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं.
लव लाइफ: शनि और चंद्रमा की स्थिति लव लाइफ में थोड़ी बोरियत या ठंडापन ला सकती है. आप अपने काम में इतने व्यस्त रहेंगे कि पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे. शाम को एक छोटा सा संदेश या फोन कॉल आपके रिश्ते की गरमाहट बनाए रख सकता है.
हेल्थ: पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, विशेषकर जोड़ों का दर्द और वात की समस्या. चंद्रमा-केतु के कारण पाचन कमजोर रहेगा, इसलिए हल्का और गर्म भोजन लें. शनि देव की कृपा के लिए आज नंगे पैर घास पर चलना लाभकारी होगा.
सावधानी: कर्ज लेने या देने से बचें, वरना लंबे समय के लिए फंस सकते हैं.
उपाय: शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का जाप करें.
शुभ अंक-6.
शुभ रंग- आसमानी
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
