Aaj Ka Rashifal 7 April 2024: आज मकर राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा, करें यह उपाय

Aaj ka Makar rashifal 7 April 2024: मकर राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

Aaj Ka Rashifal 7 April 2024: मकर राशि- आज आप अपनी मेहनत और लगन से काम करके अधिकारियों को प्रसन्न रखेंगे. आर्थिक मामलों में आप किसी पर अधिक भरोसा ना करें. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा. आय के नए स्रोत होने के भी प्रबल संकेत हैं. आपके पिता के साथ कई दिनों से चल रहे मनमुटाव आज दूर होंगे. करियर में बदलाव की इच्छा होगी तथा कुछ नया करने का विचार मन में आएगा.
सावधानी:- खानपान पर ज्यादा ध्यान दें, कार्यों को जल्दबाजी में न करें, नहीं तो कार्यों में असफलता मिल सकती है. छात्र अपने अध्यन अध्यापन पर अधिक ध्यान दें.
उपाय:- आज रविवार का व्रत रखना चाहिए. इसके साथ ही उन्हें रविवार के दिन पीले रंग के भोजन को खाने की सलाह भी दी गई है.

Aaj Ka Rashifal 7 April 2024: आज का दिन इन 5 राशि वालों के लिए बेहद शुभ, तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >