मकर राशिफल 25 फरवरी 2026: लव लाइफ में आएगी स्टेबिलिटी, पार्टनर के साथ बिताएंगे क्वालिटी टाइम

Aaj Ka Makar Rashifal 25 Febuary 2026: आज 25 फरवरी 2026, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. ग्रहों की स्थिति आज बहुत ही अद्भुत है. कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु स्तिथ हैं. यह योग युवाओं के लिए सोशल मीडिया में सफलता के द्वार खोल रहा है. चंद्रमा आज वृषभ राशि में हैं. शनि मीन में और गुरु मिथुन में गोचर कर रहे हैं.

Aaj Ka Makar Rashifal 25 Febuary 2026: मकर राशि- मकर के चंद्रमा से निकलकर चंद्रमा अब वृषभ में हैं जो आपको रिश्तों में पॉजिटिविटी देंगे. आज का दिन आपके लिए बहुत सकारात्मक रहेगा. बिजी होने के बावजूद आप परिवार और पार्टनर के लिए समय निकाल पाएंगे. लव लाइफ में स्टेबिलिटी आएगी और आप अपने पार्टनर को घरवालों से मिलवाने का मन बना सकते हैं. सब कुछ आपके फेवर में रहेगा.

करियर-बिजनेस: चंद्रमा अब वृषभ में है, जो आपको व्यावसायिक रिश्तों में सकारात्मकता और स्थिरता देगा. आज का दिन आपके लिए बहुत उत्पादक रहेगा और आप अपने पेंडिंग बिल या कागजी काम निपटाने में सफल रहेंगे. फैमिली बिजनेस में आपको आज बड़े भाई या पिता का पूरा सहयोग मिलेगा. स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को आज कोई निवेशक मिल सकता है.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में गजब की स्टेबिलिटी और भरोसा रहेगा. आप अपने पार्टनर को घरवालों से मिलवाने या शादी की बात आगे बढ़ाने का मन बना सकते हैं. जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए आज का दिन यादगार रहेगा. सब कुछ आपके फेवर में रहेगा और पार्टनर का समर्पण आपको बहुत सुकून और खुशी देगा.

हेल्थ: स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप बेहद फिट और प्रसन्न महसूस करेंगे. चंद्रमा का प्रभाव आपके चेहरे पर चमक और मन में शांति लाएगा. हालांकि, काम की व्यस्तता के कारण भोजन का समय न चूकें. शाम को पार्टनर के साथ वॉक पर जाना या जिम जाना आपकी ऊर्जा को संतुलित रखेगा. भरपूर पानी पिएं और सकारात्मक सोच बनाए रखें.

आज का राशिफल.

सावधानी: अपने बिजी शेड्यूल के बीच परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को नजरअंदाज न करें.

उपाय: शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान जी की पूजा करें.

शुभ अंक: 1.
शुभ रंग: जामुनी

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 25 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी उपरांत दशमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Also Read:- होलिका दहन पर एक नहीं दो-दो ‘ग्रहण’ फिर कैसे सुलझेगा मामला? ज्योतिषाचार्य से जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >