Aaj Ka Makar Rashifal 25 December 2025: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Makar Rashifal 25 December 2025: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन गुरुवार. पढ़ें आज का दैनिक मकर राशिफल

Aaj Ka Makar Rashifal 25 December 2025: आज 25 दिसंबर 2025, दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दिन में रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि का आरंभ होगा. ग्रहों के राजा सूर्य के साथ मंगल और शुक्र धनु राशि में मौजूद है. वहीं शनि और राहु के साथ चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान है. ग्रहों के राजकुमार बुध वृश्चिक राशि है. देव गुरु बृहस्पति कर्क राशि है. केतु सिंह राशि में है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन गुरुवार.

Makar Aaj Ka Rashifal मकर आज का राशिफल

मकर राशि- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए जिम्मेदारी, अनुशासन और व्यावहारिक सोच का संकेत देने वाला रहेगा. दिन की शुरुआत कामकाज और दायित्वों के साथ होगी. आप अपने कार्यों को गंभीरता से पूरा करने का प्रयास करेंगे. कुछ मामलों में धैर्य की परीक्षा हो सकती है, लेकिन संयम बनाए रखना लाभकारी रहेगा.

करियर- करियर के क्षेत्र में आज का दिन मेहनत भरा रहेगा. नौकरीपेशा जातकों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे. व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा, बड़े निर्णय फिलहाल टालना उचित होगा.

धन और वित्त- आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी. आय नियमित रहेगी, लेकिन घरेलू खर्च बढ़ सकता है. निवेश के मामलों में आज सावधानी आवश्यक है. बचत पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा.

प्रेम व संबंध- रिश्तों में आज स्थिरता रहेगी. जीवनसाथी के साथ व्यवहारिक बातचीत होगी. भावनाओं को संयमित रूप से व्यक्त करना संबंधों को मजबूत करेगा.

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है. पीठ या जोड़ों में हल्का दर्द संभव है. पर्याप्त आराम करें.

पारिवारिक और आध्यात्मिक पक्ष- परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी. आध्यात्मिक रूप से अनुशासन और कर्म का महत्व समझ में आएगा.

आज के उपाय
शनि मंत्र का जाप करें और बुजुर्गों का आशीर्वाद लें.
संदेश- धैर्य और निरंतर प्रयास ही आज आपकी सबसे बड़ी शक्ति हैं.
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 8

वाणी अग्रवाल
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ
Mo- 9431002995

Also Read: Aaj Ka Panchang 25 December 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >