मकर राशिफल 14 फरवरी 2026: पैसों को लेकर रहें सतर्क, फिजूल खर्ची से बिगड़ सकता है बजट

Aaj Ka Makar Rashifal 14 Febuary 2026: आज 14 फरवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 03 बजकर 10 मिनट तक रहेगी. इसके बाद त्रयोदशी तिथि हो जाएगी. आज ग्रहों की स्थिति बहुत दिलचस्प हो गई है. ग्रहों के इस महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन का आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? जाननें के लिए पढ़ें आज का राशिफल.

Aaj Ka Makar Rashifal 14 Febuary 2026: सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य देव अब मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. कुंभ राशि में अब सूर्य, बुध, शुक्र और राहु का महासंयोग बन रहा है, जो दोस्ती, सोशल लाइफ और नए रिश्तों के लिए बहुत असरदार है. चंद्रमा धनु राशि में हैं, मंगल मकर में, गुरु मिथुन में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. केतु सिंह राशि में स्थित हैं.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का मकर राशिफल.

आज का राशिफल.

मकर राशि (Capricorn)- सूर्य का आपकी राशि से निकलना खर्चों को बढ़ा सकता है पर करियर में नए अवसर देगा. आज का दिन काफी खर्चीला हो सकता है. आप लग्जरी चीजों या दिखावे पर पैसा बर्बाद कर सकते हैं. करियर में फंड्स की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है. अचानक आए खर्चों के कारण आज आपका बजट थोड़ा डगमगा सकता है.

करियर-बिजनेस: सूर्य के आपकी राशि से निकलने के बाद आप करियर में नए अवसरों की तलाश करेंगे, जिसमें फंड्स की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है. मंगल आपकी राशि में रहकर आपको एक्शन लेने की शक्ति देगा, लेकिन आज का दिन काफी खर्चीला हो सकता है. करियर में बड़े बदलावों के लिए अभी थोड़ा रुकना और फंड्स जुटाना बेहतर होगा.

लव लाइफ: वेलेंटाइन डे पर आप दिखावे और लग्जरी पर बहुत ज्यादा पैसा खर्च कर सकते हैं, जिससे भविष्य का बजट डगमगा सकता है. पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे, इसलिए महंगे गिफ्ट्स से ज्यादा समय और प्यार पर ध्यान दें. रिश्तों में आज ईमानदारी और सादगी ही सबसे बड़ा उपहार साबित होगी.

हेल्थ: खर्चों के तनाव और भागदौड़ के कारण शारीरिक कमजोरी और पैरों में दर्द महसूस हो सकता है. मंगल आपकी राशि में है, इसलिए आपको अपनी ऊर्जा को बचाकर रखना चाहिए. ज्यादा तनाव लेने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. रात को पैरों के तलवों की मालिश करें, इससे आपको बहुत आराम मिलेगा और सुकून की नींद आएगी.

सावधानी: दिखावे की संस्कृति (Show-off culture) में पड़कर अपना बजट खराब न करें.

उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं और अंधे व्यक्ति को भोजन कराएं.

शुभ अंक-7.
शुभ रंग- नारंगी

Also Read:- आज कृष्ण पक्ष की द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय

Also Read:- महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें किन लोगों पर पड़ेगा असर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >