मकर राशिफल 10 फरवरी 2026: आज करियर में आएगा बड़ा मोड़, अटके हुए काम होंगे पूरे

Aaj Ka Makar Rashifal 10 Febuary 2026: आज 10 फरवरी 2026, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. सूर्य और मंगल मकर राशि में बैठकर आपको अनुशासन और काम के प्रति जुनून देंगे. चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, जो भावनाओं को गहरा और थोड़ा रहस्यमयी बनाएंगे. बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में एक साथ हैं, जो टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया और नए आइडियाज के लिए बहुत प्रभावी हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में अपनी उपस्थिति से प्रभाव डाल रहे हैं.

Aaj Ka Makar Rashifal 10 Febuary 2026: मकर (Capricorn): आपकी राशि में सूर्य-मंगल की युति आपको ‘पावरफुल’ बनाएगी और अटके काम पूरे कराएगी. आज का दिन खुशियां लेकर आएगा. ऑफिस या करियर में जो परेशानियां आ रही थीं, वे आज सुलझ जाएंगी. अगर आपको नौकरी के सिलसिले में शहर बदलना पड़े या लोकेशन चेंज करनी पड़े, तो पीछे न हटें, यह बदलाव आपके लिए बहुत लकी साबित होगा.

आज अक राशिफल.

करियर-बिजनेस: आपकी राशि में सूर्य-मंगल की युति आपको जबरदस्त शक्ति प्रदान कर रही है. करियर में लंबे समय से आ रही अड़चनें आज सुलझ जाएंगी. यदि आपको जॉब के लिए लोकेशन चेंज का ऑफर मिले, तो उसे तुरंत स्वीकार करें. यह बदलाव आपके भाग्य के द्वार खोल देगा. ऑफिस में आपकी पूछ बढ़ेगी.

लव लाइफ: लव लाइफ के लिए आज का दिन खुशियों भरा है. पार्टनर आपके करियर की तरक्की से बहुत खुश होगा और आपको सरप्राइज दे सकता है. रिश्तों में एक नई ताजगी और रोमांस महसूस होगा. सिंगल लोगों के लिए आज किसी पुराने क्रश से दोबारा बातचीत शुरू होने के संकेत हैं.

हेल्थ: आप शारीरिक रूप से बहुत शक्तिशाली महसूस करेंगे, लेकिन मंगल की गर्मी से मुंहासे या रक्त संबंधी विकार हो सकते हैं. खूब पानी पिएं और ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करें. कार्य के प्रति आपका जुनून आपको थका सकता है, इसलिए काम के बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें.

सावधानी: बदलाव से डरे नहीं, करियर में आ रहा नया मौका आपके लिए लकी साबित होगा.

उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप करें.

शुभ अंक-9.
शुभ रंग- हरा

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +101 86201020581

Also Read:- पंचांग 10 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Also Read:- 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों की ये बातें आपको कर देंगी हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >