मकर राशिफल 02 मार्च 2026: क्या आज आपका गुस्सा बिगाड़ेगा रिश्ता या बढ़ेगी आपसी समझदारी?

Aaj Ka Makar Rashifal 02 March 2026: मकर राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है क्योंकि अष्टम भाव में चंद्रमा-केतु की युति अचानक चोट या स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं ला सकती है.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: द्वितीय भाव में सूर्य, मंगल और राहु की स्थिति धन के संचय में बाधा डालेगी और अनियंत्रित खर्च बढ़ाएगी. व्यापार में आज कोई नया निवेश न करें, क्योंकि धन डूबने की आशंका है.

लव लाइफ: पार्टनर में तनाव की स्थिति रह सकती है, अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना अनिवार्य है. पार्टनर के साथ धैर्य रखें और उनकी समस्याओं को शांति से सुनने का प्रयास करें.

स्वास्थ्य: सेहत आज कमजोर रह सकती है, पुराने रोग दोबारा उभर सकते हैं, इसलिए लापरवाही न करें. पर्याप्त पानी पिएं और बाहरी तैलीय भोजन से पूरी तरह परहेज करें.

सावधानी: वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें.

उपाय: आज शिव मंदिर मे दूध चढ़ाएं .

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10

Also Read:- मार्च 2026 का राशिफल: किन राशि वालों के करियर में होंगे बड़े बदलाव? पढ़ें मेष से मीन तक का मंथली राशिफल

Also Read:- पंचांग 2 मार्च 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि उपरांत पूर्णिमा, जानें शुभ-अशुभ समय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >