Aaj Ka Love Rashifal, 7 जुलाई 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal, 7 जुलाई 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
अगर अकेले हैं, तो आपकी तरफ कोई आकर्षित हो सकता है. लवर के साथ प्यार से पेश आयें. प्रेमी के साथ जो आपने सपने संजोये थे, आज वह पूरे होने का समय आ रहा है. रोमांटिक लाइफ की शुरूआत होगी.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
ऑफिस के सहयोगी के साथ आपके प्रेम संबंध बन सकते हैं. उसे इम्प्रेस करने के लिये आप फूल या गिफ्ट आदि पर खर्चा कर सकते हैं. अगर आज विवाह के लिए प्रस्ताव भेजना चाहते हैं, तो भेज दें. अपने लवर को लाइफ पार्टनर बनाने में देरी न करें.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
अपने प्रिय को इम्प्रेस करने की पूरी कोशिश करेंगे. सजेगें, सवरेंगे और खूबसूरत दिखने का प्रयास करेंगे. अच्छा भोजन बनाएंगे. पार्टनर आपकी प्रतिभा से प्रभावित होकर आपके लिये गिफ्ट ला सकता है.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
मन अशांत रहेगा, लेकिन साथी आपका हर कदम पर साथ देगा. अपने प्रिय को घर वालों से मिलवाएं. जिन लोगों के अनेक मित्र या लव रिलेशन है, उसके पार्टनर के बीच आज तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है. शाम को सुहानी बनाने के लिए रोमांटिक नाईट का प्रोग्राम बन सकता है.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज संभल कर चलने का दिन है. प्रेमी के साथ वातावरण में तनाव रहेगा. किसी भी प्रकार की गलती बड़ा रूप धारण कर सकती है. अकेले जातकों के नये संबंध बन सकते हैं. दिन को रोमांटिक बनाने के लिए संगीत सुने और मूवी देखकर समय बिताएं.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
प्रेमी के साथ शाम रंगीन होगी. एक दूसरे के लिये प्रेम के वादे करेंगे. प्रेमी आप पर विश्वास कर समर्पण कर सकता है. आपका साथ उसे हिम्मत देगा. लिव इन रिलेशन में रहने वाले जातकों के दिन तनाव ला सकता है.

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
आज का दिन रोमांस से भरा होगा. लव पार्टनर आपकी हर बात मानने के मूड में रहेगा. आपको रिलेशन में मधुरता लाने के लिये प्रेम और समर्पण का रवैया अपनाना पड़ेगा. जीवनसाथी खुश रहेगा. दिन उत्सुकता भरा होगा.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
आप प्रेम के रिश्तों में कुछ विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहे हैं. धैर्य से काम लेना पड़ेगा. सगाई तय हो सकती है, लेकिन परिवार का सहयोग कम रहेगा. कोई ऐसा समाचार प्राप्त हो सकता है, जो वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव बढ़ा सकता है. सोच-समझकर ही निर्णय लें.

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
अगर प्रेमी को लव मैरिज के लिये प्रपोज करना चाह रहे हैं, तो आज उसकी योजना बना सकते हैं. आपको साथी का पूरा साथ मिलेगा. जिन जातकों की चाहत वर्किंग लाइफ पार्टनर की है. उनके लिये भी आज का दिन उत्तम है

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
प्रेम की अनुभूति मन को मतवाला बना देगी. प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे. प्रेम का अहसास होगा. वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आयेंगे, लेकिन आपके पार्टनर का साथ आपको परेशानियों से निकाल देगा.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
सफर या अधिक कार्य के कारण प्रेमी के साथ क्वालिटी समय नहीं बिता पाएंगे. अधिक व्यस्तता के कारण जीवनसाथी से भी तकरार हो सकती है. नये वैवाहिक सम्बन्ध बन सकते हैं. किसी बात को लेकर मन व्याकुल रहेगा.

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
 रोमांटिक दिन है, प्रेमी के साथ बेहतरीन वक्त बिताएंगे. किसी हिल स्टेशन पर घूमने जा सकते हैं. कुछ लोगों को पिता का विरोध सहना पड़ेगा. विवाहित जोड़ों के लिए दिन उत्साह भरा रहेगा. संगीत रोमांच से भरा दिन है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >