Aaj Ka Love Rashifal, 2 सितंबर 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal, 2 सितंबर 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज जीवनसाथी वाद-विवाद कर सकते हैं इसलिय पार्टनर से बात करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें. कहीं धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज पार्टनर के साथ शाम को कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं. लवमैट के साथ डेट पर जाने का सबसे बेहतरीन दिन है. आज सफलता कदम चूमेगी.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज रोमांस से भरे रहेंगे. नए संबंधों को बनाने से पहले, पार्टनर से खुलकर बात करें. अनैतिक संबंधों से बचना होगा. सेहत का ध्यान रखें.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
 आज नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं. किसी लड़की को प्रपोस करने का सही दिन है, सफलता मिलेगी. पार्टनर को गुलाब के फूल दें.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
 आज रोमांस और हार्ड वर्क दोनों एक साथ चलने का प्रयास करेंगे और सफलता भी मिलेगी. पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बनेगा. सेहत का ध्यान रखें.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
 आज ऊर्जा से भरे रहेंगे. पार्टनर के साथ रोमांस करने का सही समय है. लवमैट के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है और रिश्तों में मधुरता आएगी.

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
आज अपने लवमैट को लेकर चिंतित रहेंगे. किसी भी तरह का नया रिश्ता ना बनाएं. वाणी पर नियंत्रण रखें. पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
आज रोमांस के मूंड में रहेंगे. लवमैट के साथ कहीं घूमने का प्लान बनेगा. रिश्तों में मधुरता आएगी.

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज अपने पार्टनर के साथ रोमांस भरा दिन बिताएंग. लवमैट से बात करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी की सेहत का भी ध्यान रखें.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आज अपने अपने प्रेम-प्रसंगों को लेकर चिंतित रहेंगे, आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए और साथी के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखने की कोशिश करनी चाहिए.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज अपने जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं. अपने पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें. भगवान कृष्णा का आशीर्वाद लेकर काम पर जाएं.

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
 आज अपने लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद कर सकते हैं. लवमैट को चोकलेट देने से प्यार बना रहेगा, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >