Aaj Ka Love Rashifal,15 जुलाई 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
 आज आप कुछ चीजों को लेकर असमंजस में रहेंगे. प्रेम का इजहार करते—करते रुक सकते हैं. लव पार्टनर से कम बात होगी. फोन पर कनेक्शन बना रहेगा. भावनात्मक तौर पर आप चिन्तित रहेंगे. विदेश से कनेक्शन बनेगा. रिश्ता भी आ सकता है. यात्रा का संयोग बन रहा है.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
जिस प्रेम व सामजंस्य की आप कमी महसूस कर रहे होंगे, उसके आज पूरा होने की उम्मीद बन रही है. प्रेमी जीवन में अचानक बहुत सारी बहारें सामने आ सकती हैं जिन्हें देखकर आप भी चकित हुए बिना नहीं रह पाएंगे और आपका रोम-रोम पुलकित होगा.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
इंटरनेट पर कोई व्यक्ति आपको प्रेम संदेश भेज रहा है, तो उसके प्रति आप एक्शन ले सकते हैं. दोस्ती बढ़ाने से पहले व्यक्ति के बारे में जान लें. आंखों या नसों की तकलीफ हो सकती है. बच्चों के एडमिशन का बुलावा आ सकता है.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
अपनी आर्थिक स्थिति के सुधारने को लेकर आप बहुत सी प्लानिंग में व्यस्त रह सकते हैं. प्लानिंग इतनी जबरदस्त होगी कि आप प्रेमी के साथ बात करने को लेकर समय ही नहीं निकाल पाएंगे., फिर भी एक बात ध्यान में रखें कि प्यार के बीच पैसा नहीं आने पाए.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
लव पार्टनर से दिल की बात छुपा सकते हैं. प्रेमी की कुछ हरकतें आपको पसन्द नहीं आएंगी. विवाहित जोड़ों के लिए दिन उत्तम है. कामकाजी महिला साथी अच्छा भाग्य ले कर आएगी. आफिस में लव पार्टनर मिल सकता है. कोई सहयोगी आपको पसन्द आ सकता है. प्रेम के नए रिश्ते बन सकते हैं.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है. विश्वास जो प्रेमी जीवन का आधार होता है, उसके खोने के योग आज के ग्रह नक्षत्र बताते हैं. जिन संबंधों में प्यार व विश्वास नहीं है, वह कैसे आगे बढ़ सकते हैं.

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
आज दिन रोमांच भरा रहेगा. लव रिलेशन को लेकर मन डांवाडोल रहेगा. बहुत सारे ऐसे मत होंगे, जिन पर बात या बहस करने से संबंध बिगड़ सकते हैं. अपने दिल की भड़ास आज निकाल दें. प्रेमी साथ देगा. शाम को रोमांटिक पल बिताएंगे

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
प्रेमी जीवन को लेकर आप बहुत ही सुरक्षित महसूस करेंगे. एक ऐसी स्टेज पर आपका प्रेम संबंध पहुंच गया है, जहां आप प्रेमी का साथ पाकर अत्यधिक सुकून महसूस कर रहे होंगे. प्रेमी भी आपके प्रेम के प्रति कृतज्ञता जाहिर कर सकता है.

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. दिन आपके पक्ष में है. सुन्दर सुशील जीवनसाथी मिल सकता है. थोड़ी सी मेहनत करनी पड़ेगी. बच्चों से खुशखबरी मिल सकती है.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आपके प्रेमी जीवन में एक बहुत बड़ा छेद हो सकता है या कोई रुकावट प्रेमी जीवन में आने के योग भी बन रहे हैं. इस रुकावट को दूर करने के लिए आप समझदारी से काम लें. ऐसा भी हो सकता है कि आपकी लाइफ में कोई पुराना मित्र दुबारा प्रवेश करे.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
लव रिलेशन में तनाव रहेगा. लव पार्टनर के साथ आपसी ताल— मेल नहीं बैठेगा. घर पर काम के बोझ का तनाव रहेगा. विवाहित दंपत्ति को धन के लाभ की सम्भावना बन रही है.

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
प्रेम संबंधों को लेकर आपका मन खट्टा हो सकता है और आपको एक बहुत ही मजबूत अहसास होगा कि कहीं ना कहीं प्रेम संबंध रोक देने चाहिए. आगे बढ़ने की बजाय आप कुछ समय ले सकते हैं ताकि प्रेमी जीवन को भली-भांति एक बार समझ लिया जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >