Aaj Ka Love Rashifal, 24 जनवरी 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
लव कपल्स के रिश्ते को नई राह मिलेगी. परिवार वाले आपके रिश्ते से खुश हो सकते हैं. दांपत्य जीवन में भी खुशी की बहार रहेगी.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
लव और मैरिड दोनों कपल के लिए आज का दिन अच्छा है. कपल्स के बीच रोमांटिक भावनाएं उमड़ेंगी.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
दांपत्य जीवन के लिए दिन प्रतिकूल रहेगा. मन में टेंशन और नकारात्मक विचार आएंगे. लव कपल के लिए आज का दिन अच्छा है. आज आपका प्रेमी आपसे अपने दिन की बात बयां कर सकता है.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
लव कपल के बीच खिटपिट हो सकती है. वाणी पर कंट्रोल करें और बिना वजह संदेह न करें. मैरिड कपल के लिए दिन अच्छा है.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
लव कपल अब भविष्य के बारे में सोच विचार करेंगे. दोनों परिवार वालों से शादी की बात छेड़ सकते हैं. दांपत्य जीवन में स्थिति बेहतर रहेगी परिवार के छोटों को कोई परेशानी हो सकती है.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
अगर आप अपने चाहने वाले से मन की बात बयां करना चाहते हैं तो आज का दिन बेहतर है. आपको हां में प्रति उत्तर मिलेगा. मैरिड लाइफ का दिन सामान्य बीतेगा.

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
लव कपल्स के बीच तकरार हो सकती है. आपसे संबंध को परिवार वाले नहीं स्वीकार करेंगे लेकिन हौंसला न खोएं. मैरिड लाइफ अच्छी बीतेगी.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
जीवनसाथी आपको खुश करने के लिए कोई उपहार दे सकता है. पार्टनर के साथ रोमांटिक मोमेंट पलों का आनंद लेंगे. लव कपल्स के लिए दिन सामान्य रहेगा. आपके करीबी से आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी जो जीवन में काम आएगी.

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
लव कपल के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है. कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच समझें. मैरिड कपल की लाइफ में भी तनाव रहेगा. जीवनसाथी आपको मनाने का प्रयास करेगा.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
धार्मिक कार्यों में पार्टनर का रूझान बढ़ेगा और आपको भी इस दिशा में प्रेरित करने का प्रयास करेगा. लव कपल्स एक दूसरे के साथ वक्त बिताएंगे. मन में रखीं तमाम बातें एक दूसरे से साझा करेंगे.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
बिना वजह गुस्सा में कुछ भी अनाप-शनाप न बोलें. कुछ भी कहने से पहले सोच. पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें. मैरिड पार्नटर का दिन अच्छा बीतेगा.

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
गुस्से को भूलकर मतभेदों को दूर करें. एक दूसरे की गल्तियों को नजरअंदाज करें और नए रिश्ते की शुरुआत करें. विवाद बढ़ाने से रिश्ते और भी खराब होंगे इसलिए छोटी बातों को बड़ा न बनाएं. रोमांटिक मूड में होंगे. आप अपने प्रिय के साथ वक्त बिताएंगे. दांपत्य जीवन के लिए दिन है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >