Aaj Ka Love Rashifal,15 दिसंबर 2022: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
 आज आप लव पार्टनर या साथी के साथ घूमने जा सकते है. लव मैरिज के योग बन रहे है. सगाई के लिए भी दिन शुभ है. अगर आपने अभी तक अपने प्रियतम को प्रपोज नहीं किया तो आज कर सकते है. अकेले जातकों के लिए प्रेम की घंटी बज सकती है.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
रिश्ते में रोमांस रहने वाला है. लव पार्टनर से आकस्मिक मुलाक़ात होगी. यह मुलाक़ात आपके लिए यादगार साबित होगा. अविवाहित जातक शादी के लिए राजी हो सकते हैं. प्रेमिका का प्यार भरा पत्र मिलने वाला है.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
लव लाईफ के लिए दिन अनुकूल है. लव पार्टनर व जीवनसाथी के साथ लव रिलेशन में मजबूती आएगी. आपसी तालमेल जीवन में रंगीनी और बहार लाएगा. पार्टनर के साथ समय बिता कर मन प्रसन्न होगा. जीवनसाथी की वजह से बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी होगी.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
लव पार्टनर की चाहत पूरी होगी. पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं. एकतरफा प्यार मुश्किल में डाल सकता है. घरेलू कार्यों को लेकर लाइफ पार्टनर से बहस हो सकती है.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज शादी के लिए रिश्ता आ सकता है या सगाई हो सकती है. जो लोग अकेले है, उन्हें लाइफ पार्टनर मिल सकता है. आप अपने मित्रों के साथ समय बितायेंगे. पत्नी की तबियत खराब हो सकती है . बहन आपके मन के पार्टनर को मिलवाने में आपकी सहायता कर सकती है.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
लव पार्टनर के साथ डेटिंग पर जा सकते हैं. आपका पार्टनर कोई खास उपहार देने वाला है. पारिवारिक मसले को लेकर जीवनसाथी से मनमुटाव होगा. नवविवाहित जातक रोमांस पूर्ण समय व्यतीत करने वाले हैं.

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
प्यार के बेहतरीन क्षण अपने लव पार्टनर के साथ बिताएंगे. प्रेमी के गिफ्ट पर ज्यादा खर्च होगा. लाइफ पार्टनर के बारे में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न करें. आज की यात्रा में पुराने मित्र मिल सकते है. अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल करें.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
 पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं. कार्यस्थल पर आकर्षण का केंद्र बनने वाले हैं. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं. प्रेमिका के साथ खूब मस्ती करने वाले हैं.

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
विवाह के लिए रिश्ते आएंगे. लव मैरिज का ग्रीन सिग्नल परिवार से मिल सकता है. पति-पत्नी में आपसी मेल जीवन में संतुलन लाएगा. साथी से नजदीकियां बढ़ेगी. कुछ गलत लोग प्रेमी के रूप में  लाइफ में आ सकते हैं.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)

 अविवाहित जातकों को शादी के लिए प्रस्ताव मिलने वाला है. लव लाइफ में पार्टनर से किसी बात पर आपसी मनमुटाव होगा. जीवनसाथी की सेहत पर धन खर्च होने वाला है.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
लवर की प्यारी बातें आपका मन मोह लेंगी. घर में पत्नी की फटकार मिल सकती है. सगाई की ख़ुशी दिन शानदार बनाएगी. कुछ लोंगो को पार्टनर से धोखा मिल सकता है. सगाई संबंध टूट भी सकते है. आज पिता की सेहत का ध्यान रखना पड़ेगा.

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
कार्यस्थल पर किसी से आंखें चार हो सकता है. प्रेमिका से किसी बात को लेकर अनबन हो सकता है. वैवाहिक जीवन में खर्च बढ़ने वाला है. जिनकी शादी नहीं हुई है, उनके लिए रिश्ता आने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >