Aaj Ka Love Rashifal, 27 September 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal, 27 September 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
 वैवाहिक जीवन में खुशियां रहने वाली है. शादी के लिए हामी भरना इस समय शुभ नहीं रहने वाला है. लव पार्टनर से नाराजगी हो सकती है. प्रेमी कहीं घुमाने ले जा सकता है.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
मन विचलित रहेगा. आपको लगेगा जैसे कोई धोखा दे रहा.  सही बात जानने के लिए सामाजिक मेल-झोल का सहारा ले.  प्रेमी के साथ यात्रा करने का सुअवसर मिल सकता है. अविवाहितों के लिये विवाह का योग है. परिवार वाले प्रेम-विवाह के लिए हामी भर देंगे. अपने माता-पिता की भावना का ख्याल रखें.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेम संबंध के लिए आज का दिन खास रहने वाला है. दूसरी शादी के तलाश करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. अचानक लव पार्टनर से मुलाक़ात हो सकती है. पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
घर में शहनाई बज सकती है. विवाह के लिए अच्छा समय चल रहा है. आज प्रियतम से अच्छी खबर मिलेगी. अपनी भावना व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले सकते हैं. फ़ोन पर बात करे. दिन सार्थक है.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
लव लाइफ में पार्टनर के चुनाव के लिए माता-पिता से राय-विचार ले सकते हैं. आज प्रेमिका हो खुश करने के लिए उनकी हर बात मान लेंगे. वैवाहिक जीवन में पत्नी से मनमुटाव रहेगा. लव रिलेशन शादी में बदलने वाला है.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
अपने प्रेमी से प्रेम का इज़हार करने का यही दिन है. मोके का फायदा उठाएं.  जिन लोगों की शादी की बात चल रही है उन्हें कामयाबी मिल सकती है. ससुराल पक्ष से दिक्कतें आ सकती है. आज फ़िज़ूल खर्च ज्यादा करेंगें. घर के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है. चिकित्सा सम्बन्धी खर्चों में बढ़ोत्तरी आ सकती है.

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
आज रोमांस भरा दिन बीतने वाला है. हालांकि किसी बात पर प्रेमिका से बहस भी हो सकती है. दाम्पत्य जीवन में उतार चढ़ाव दिखने को मिलेगा. माता-पिता शादी के लिए प्रेशर बना सकते हैं. कार्यस्थल पर लव लाइफ में कोई नया साथी जुड़ेगा.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
प्रेमी पर भरोसा करें. आपकी बेरुखी उसका मन तोड़ सकती है. पुराने रिश्तों पर विश्वास रखें. सहकर्मी  के साथ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. नए प्रेम संबंध भी बन सकते है. अगर पुराने प्रेमी से रिश्ता टूट गया था फिर जुड़ सकता है. जीवनसाथी को अपना सौ प्रतिशत दें. आपकी कुछ लोग आलोचना कर सकते हैं.

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
आज लव पार्टनर के साथ मार्केटिंग करने जा सकते हैं, जो आपके लव लाइफ के लिए अच्छा साबित होगा. प्रेमी से प्यार भरा संदेश मिलेगा. विवाहित जातकों को संतान प्राप्ति का योग है. वौवाहिक जीवन में मधुरता लाने के लिए पत्नी से अच्छा व्यवहार करें.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
 वैवाहिक रिश्तों में आज मन की मुराद पूरी होते-होते रह सकती है. दिन संभल कर चलने का है. हर बात को स्वाभाविक तरीके से मत ले. वैवाहिक जीवन  में कुछ महत्वपूर्ण परिर्वतन हो सकते हैं. परिवार में सुख और शांति रहेगी. आप किसी पुराने मित्र को याद करके भावुक रहेगें. जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज लव लाइफ में खर्च बढ़ने वाला है. पत्नी के साथ अनावश्यक बहस करने से बचें, इससे वौवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. प्रेमिका के साथ रोमांस को लेकर दुविधा में रहने वाले हैं. नवविवाहितों को खुशखबरी मिलने वाली है.

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
नए प्रेम संबंध बनेंगे. मन प्यार से भरा रहेगा. अपने प्रेमी को भरपूर प्यार देंगे. परिवार में मांगलिक कार्य की संभावना है. जिस कारण आपके आर्थिक खर्चे बढंगें. प्रेमी को ख़ुश करने के लिए महंगा तोहफा खरीदेंगे. आज प्रेम संबन्ध को पारिवारिक रिश्ते से ज्यादा अहमियत देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >