Aaj Ka Love Rashifal 23 March 2026: आज मीन राशि में सूर्य, शुक्र और शनि की युति प्रेम में अनुशासन और गहराई लाएगी, तो वहीं वृषभ राशि में स्थित चंद्रमा आपके मन में रोमांस की लहरें पैदा करेगा. कुम्भ में मंगल, बुध और राहु की उपस्थिति कुछ रिश्तों में अचानक विस्फोट या गलतफहमी का संकेत भी दे रही है. आइए जानते हैं पंडित जगमोहन तिवारी से इन ग्रहों की चाल का आपकी लव लाइफ पर क्या असर होगा…
मेष आज का लव राशिफल
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि से द्वितीय भाव में चंद्रमा का संचार वाणी में मधुरता लाएगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज बातचीत के जरिए पुराने विवाद सुलझेंगे और आप साथ में डिनर का आनंद लेंगे. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बेहतरीन रहेगा. मीन के शुक्र के प्रभाव से आप अपने पार्टनर के लिए कोई कीमती उपहार खरीद सकते हैं. रोमांस और विश्वास आज आपके रिश्ते की नींव बनेगा.
वृषभ आज का लव राशिफल
वृषभ राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है, सचेत रहें. क्योंकि आपकी ही राशि में चंद्रमा का गोचर आपको अत्यधिक भावुक और जिद्दी बना सकता है. लव लाइफ की बात करें तो आपकी छोटी सी बात प्रेमी को चुभ सकती है, जिससे दिन भर तनाव बना रहेगा. वैवाहिक जीवन में भी तालमेल की कमी दिख रही है. चतुर्थ के केतु की दृष्टि रिश्तों में अलगाव का डर पैदा कर सकती है. आज शांति बनाए रखें और पार्टनर पर अपनी मर्जी न थोपें.
मिथुन आज का लव राशिफल
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के लग्न में स्थित गुरु आपको ज्ञान देगा लेकिन द्वादश चंद्रमा खर्च बढ़ाएगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी गुप्त बात को लेकर अनबन हो सकती है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ एकांत में समय बिताने का मौका मिलेगा. कुम्भ के राहु के कारण कोई बाहरी व्यक्ति आपके रिश्ते में जहर घोलने की कोशिश कर सकता है, इसलिए किसी तीसरे पर भरोसा न करें.
कर्क आज का लव राशिफल
कर्क राशि: आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए बहुत शुभ रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के एकादश भाव में चंद्रमा की स्थिति आपकी हर इच्छा पूरी करेगी. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज का दिन बेहद रोमांटिक रहेगा और आप पुरानी यादों में खोए रहेंगे. वैवाहिक जीवन में खुशियों का संचार होगा और जीवनसाथी आपकी हर छोटी जरूरत का ख्याल रखेगा. शुक्र की शुभ दृष्टि आपके रिश्ते में नई ताजगी और आकर्षण पैदा करेगी.
सिंह आज का लव राशिफल
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है, सचेत रहें. क्योंकि आपकी राशि में स्थित केतु और सप्तम के मंगल-राहु पार्टनर के साथ हिंसक बहस करा सकते हैं. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज ब्रेकअप जैसी स्थिति बन सकती है, अपनी जुबान पर लगाम रखें. वैवाहिक जीवन में भी भारी तनाव की आशंका है. शक और अहंकार आपके बने-बनाए रिश्ते को बिगाड़ सकते हैं. आज का दिन धैर्य से गुजारना ही बेहतर होगा.
कन्या आज का लव राशिफल
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के भाग्य भाव में चंद्रमा का गोचर आपके प्रेम संबंधों को एक नया मोड़ देगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज विवाह की चर्चा शुरू हो सकती है और परिवार की सहमति मिलने के योग हैं. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के सहयोग से कोई बड़ा कार्य संपन्न होगा. मीन के शनि की दृष्टि रिश्तों में गंभीरता लाएगी, जिससे आप एक-दूसरे के प्रति अधिक जिम्मेदार महसूस करेंगे.
तुला आज का लव राशिफल
तुला राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है, सचेत रहें. क्योंकि आपकी राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा का होना मानसिक अशांति और असुरक्षा की भावना पैदा करेगा. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर की कोई पुरानी बात जानकर आप दुखी हो सकते हैं. वैवाहिक जीवन में अनबन की प्रबल संभावना है. कुम्भ के मंगल की पंचम दृष्टि आपके प्रेम में जलन और गुस्से का तड़का लगा सकती है. आज चुप रहना ही आपके रिश्ते को बचा सकता है.
वृश्चिक आज का लव राशिफल
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा, क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर रिश्तों में प्रेम की वर्षा करेगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज गजब का तालमेल रहेगा और आप भविष्य की प्लानिंग करेंगे. वैवाहिक जीवन में रोमांस चरम पर होगा और आप एक-दूसरे के करीब आएंगे. मीन के सूर्य-शुक्र की युति आपके पार्टनर के व्यक्तित्व को और भी आकर्षक बनाएगी, जिससे आपका प्यार बढ़ेगा.
धनु आज का लव राशिफल
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है, क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में चंद्रमा का गोचर शत्रुओं या छोटी-छोटी बातों को बड़ा विवाद बना सकता है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच संवादहीनता के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे. कुम्भ के बुध और राहु आपकी बातों का गलत मतलब निकलवा सकते हैं, इसलिए आज सोच-समझकर ही अपनी भावनाओं का इजहार करें.
मकर आज का लव राशिफल
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा का गोचर प्रेम संबंधों को सातवें आसमान पर ले जाएगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज का दिन बहुत ही खुशनुमा और रोमांटिक पल लेकर आएगा. वैवाहिक जीवन की बात करें तो संतान की ओर से हर्षवर्धक समाचार मिलने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा. मीन के शनि आपकी लव लाइफ में स्थिरता लाएंगे, जिससे पुराना तनाव पूरी तरह समाप्त हो जाएगा.
कुंभ आज का लव राशिफल
कुंभ राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है, सचेत रहें. क्योंकि आपकी ही राशि में मंगल, बुध और राहु की युति आपको बहुत ज्यादा आक्रामक बना सकती है. लव लाइफ की बात करें तो छोटी सी बहस बड़े झगड़े का रूप ले सकती है. वैवाहिक जीवन में घर की समस्याओं के कारण जीवनसाथी के साथ तकरार संभव है. चतुर्थ चंद्रमा मन को बेचैन रखेगा जिससे आप रोमांस का आनंद नहीं ले पाएंगे. आज अपने पार्टनर को स्पेस दें और विवादों से बचें.
मीन आज का लव राशिफल
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि में सूर्य, शुक्र और शनि की मौजूदगी आपको अत्यधिक आकर्षक और गंभीर बनाएगी. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज का दिन यादगार रहेगा और आप एक-दूसरे को अच्छी तरह समझेंगे. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और आपसी विश्वास मजबूत होगा. पराक्रम भाव का चंद्रमा आपको पार्टनर के सामने दिल की बात कहने की हिम्मत देगा. रोमांस के लिए आज का दिन सर्वश्रेष्ठ है.
Also Read: आज का राशिफल 23 मार्च 2026: करियर में सफलता और धन लाभ के योग, जानें आपके लिए दिन कैसा रहेगा
