Aaj Ka Love Horoscope: 29 मई को मेष और मीन राशि का दिल क्या कहेगा, पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Horoscope: राशिफल के अनुसार, आज गुरुवार 29 मई 2025 का दिन सभी राशियों के लिए प्रेम जीवन में खुशियों से भरा रहने वाला है. आज कुछ राशियों के जातक अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे. वहीं, कुछ राशियों के लोग एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे. आइए, आज का प्रेम राशिफल पढ़ते हैं.

Aaj Ka Love Horoscope  29 May 2025: आज 29 मई 2025 का दिन प्रेम के मामलों में विशेष होने वाला है, विशेषकर मेष और मीन राशि वालों के लिए. दिल की धड़कनें तेज होंगी, भावनाएं उफान पर रहेंगी. रिश्तों में नया मोड़ आ सकता है. जानिए आपका आज का लव राशिफल क्या संकेत दे रहा है.

 मेष (Aries)
आज का दिन प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए उपयुक्त है. हालांकि, रिलेशनशिप में रह रहे लोगों को पार्टनर या परिवार से नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है. संयम और समझदारी से रिश्तों को संभालें.

मेष से मीन राशि के जातकों की आज 29 मई 2025 का राशिफल

वृषभ (Taurus)
आज का दिन वैवाहिक जीवन के लिए विशेष हो सकता है. जो लोग जीवनसाथी की तलाश में हैं, उन्हें कोई उपयुक्त साथी मिल सकता है. पार्टनर के साथ शॉपिंग या आउटिंग का आनंद ले सकते हैं.

मिथुन (Gemini)
प्रेम जीवन में आशा की नई किरण दिखाई देगी. जिनका दिल किसी पर है, वे आज अपने दिल की बात कह सकते हैं. दिन इज़हार-ए-मोहब्बत के लिए अनुकूल है.

 कर्क (Cancer)
जो लोग अब तक सिंगल हैं, उन्हें आज कोई प्रपोज कर सकता है. आज आपको सच्चे प्यार का अनुभव हो सकता है. दिल के करीब आने वाले रिश्ते बन सकते हैं.

सिंह (Leo)
जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी. जिनकी नई शादी हुई है, उन्हें थोड़ी असहज स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. प्रेमी के साथ समय सुखद बीतेगा.

 कन्या (Virgo)
आज जीवनसाथी या प्रेमी से कोई बड़ा उपहार मिल सकता है. साथ में बाहर खाना या फ़िल्म देखने का प्लान बन सकता है, जिससे रिश्ता और गहरा होगा.

तुला (Libra)
आज वैवाहिक जीवन में रोमांस की बहार आ सकती है. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा. रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी.

वृश्चिक (Scorpio)
रिश्तों की अहमियत आज खास तौर पर महसूस होगी. हालांकि, पार्टनर के साथ सामंजस्य बनाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है. धैर्य और संवाद से स्थिति सुधरेगी.

धनु (Sagittarius)
प्रेम संबंधों में आज कुछ उलझनें आ सकती हैं. रिलेशनशिप में रह रहे जातकों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है, जिससे भावनात्मक द्वंद्व की स्थिति बन सकती है.

मकर (Capricorn)
जीवनसाथी आपको प्रेम का गहरा एहसास दिला सकते हैं. जो प्रेमी युगल हैं, उनके रिश्ते में खुशी और संतुलन बना रहेगा.

कुंभ (Aquarius)
सिंगल लोग आज किसी खास इंसान से मिल सकते हैं, जो आगे चलकर पार्टनर बन सकता है. पहले से चल रहे मतभेदों को सुलझाने में कठिनाई हो सकती है, संवाद में स्पष्टता जरूरी है.

मीन (Pisces)
जीवनसाथी का भावनात्मक पक्ष आज ज्यादा आकर्षित करेगा. प्रेम जीवन में नई ऊर्जा आ सकती है. किसी खास व्यक्ति से रिश्ते की शुरुआत के योग बन रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >