कुंभ राशिफल 25 फरवरी 2026: पुरानी योजनाएं होंगी सफल, मानसिक शांति और धैर्य रखें

Aaj Ka Kumbh Rashifal 25 Febuary 2026: आज 25 फरवरी 2026, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. ग्रहों की स्थिति आज युवाओं के लिए बहुत ही रोमांचक है. कुंभ राशि में सूर्य, बुध, मंगल, शुक्र और राहु स्तिथ है. चंद्रमा आज वृषभ राशि में हैं, जो आपके मन को स्थिरता और सुख-सुविधाओं की ओर ले जाएंगे.

Aaj Ka Kumbh Rashifal 25 Febuary 2026: कुंभ राशि- आपकी राशि में पांच ग्रहों का महासंयोग आपको भीड़ से अलग दिखाएगा पर मानसिक दबाव भी देगा. आज आप पारिवारिक या बिजनेस की छोटी-मोटी उलझनों में फंसे रह सकते हैं. हालांकि शाम होते-होते मानसिक तनाव कम हो जाएगा. दिन का कुछ समय मम्मी-पापा की सेवा में बिताएं इससे आपको बहुत सुकून मिलेगा.

करियर-बिजनेस: आपकी ही राशि में पांच ग्रहों का महासंयोग आपको भीड़ से अलग खड़ा करेगा, लेकिन यह अत्यधिक मानसिक दबाव भी दे सकता है. बिजनेस में लाभ की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन छोटी-मोटी व्यावसायिक उलझनों में फंसे रह सकते हैं. शाम होते-होते स्थिति सामान्य हो जाएगी. आज तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्र में आपका कोई पुराना विचार सफल हो सकता है.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. ग्रहों के भारी जमावड़े की वजह से आप स्वभाव में थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं, जिससे पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है. दिन का कुछ समय मम्मी-पापा के साथ बिताएं, उनकी सलाह आपके रिश्तों में भी सुधार लाएगी. शाम को पार्टनर के साथ किसी शांत जगह पर जाना तनाव कम करेगा.

हेल्थ: सेहत के मामले में आज मानसिक थकान और सिरदर्द की शिकायत हो सकती है. पांच ग्रहों का भार आपके नर्वस सिस्टम पर दबाव डाल सकता है, इसलिए ज्यादा सोचने से बचें. हल्का संगीत सुनें और गहरी नींद लेने की कोशिश करें. बाहर के खाने से सख्त परहेज करें वरना पेट की समस्या आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती है.

आज का राशिफल.

सावधानी: किसी भी बड़ी उलझन में पड़ने से पहले अपने माता-पिता की गाइडेंस जरूर लें.

उपाय: शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें.

शुभ अंक: 8.
शुभ रंग: लाल

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 25 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी उपरांत दशमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Also Read:- होलिका दहन पर एक नहीं दो-दो ‘ग्रहण’ फिर कैसे सुलझेगा मामला? ज्योतिषाचार्य से जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >