Aaj Ka Kumbh Rashifal 20 Febuary 2026: कुंभ राशि- आपकी ही राशि में सूर्य-बुध-शुक्र का जमावड़ा नई संपत्ति और खर्चों के योग बना रहा है. आज नया फोन, गाड़ी या कोई संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं. भाई-बहनों या घर के किसी छोटे सदस्य की तबीयत खराब होने से मन थोड़ा परेशान हो सकता है. पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें. अपनी सेहत के प्रति लापरवाह न रहें और योग-व्यायाम करें.
करियर-बिजनेस: आपकी ही राशि में सूर्य-बुध-शुक्र का महासंगयोग नई संपत्ति और बड़े निवेश के योग बना रहा है. आज आप नया फोन, गैजेट या गाड़ी खरीदने का मन बना सकते हैं. बिजनेस करने वाले युवाओं को आज नेटवर्किंग से बहुत फायदा होगा. हालांकि, खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है वरना बजट बिगड़ सकता है.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज का दिन इमोशनल सपोर्ट का है. घर के किसी छोटे सदस्य की तबीयत खराब होने से आप और आपका पार्टनर थोड़े परेशान रह सकते हैं, लेकिन साथ मिलकर इस स्थिति को संभाल लेंगे. पार्टनर का भरोसा आप पर और बढ़ेगा. सिंगल युवाओं के लिए आज का दिन किसी दिलचस्प व्यक्ति से जान-पहचान कराने वाला हो सकता है.
हेल्थ: स्वास्थ्य के मामले में आज सावधानी की जरूरत है. कुंभ के ग्रहों का जमावड़ा आपके मस्तिष्क को बहुत ज्यादा सक्रिय रखेगा जिससे अनिद्रा की समस्या हो सकती है. योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें. नसों या हड्डियों में खिंचाव महसूस हो तो डॉक्टरी सलाह लें.
सावधानी: पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें, कोई आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है.
उपाय: शिवलिंग पर जल में काले तिल मिलाकर चढ़ाएं और हनुमान चालीसा पढ़ें.
शुभ अंक- 2.
शुभ रंग- बैंगनी
Also Read:- पंचांग 20 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
Also Read:- होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, आखिर कब जलेगी होलिका, जानें सटीक समय
