Aaj Ka Kumbh Rashifal 04 Febuary 2026: राहु-केतु बिगाड़ सकते हैं लव लाइफ का समीकरण, ईगो के टकराव से बचें

Aaj Ka Kumbh Rashifal 04 Febuary 2026: आज 04 फरवरी 2026, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. आज ग्रहों का सेटअप काफी दिलचस्प है. सूर्य, मंगल और शुक्र की तिकड़ी मकर राशि में है, जो करियर में फोकस बढ़ाएगी. बुध अब कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे कम्युनिकेशन और आइडियाज में नयापन आएगा. चंद्रमा और केतु की युति सिंह राशि में है, जिससे मन थोड़ा विद्रोही हो सकता है. गुरु मिथुन में, शनि और राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.

Aaj Ka Kumbh Rashifal 04 Febuary 2026: कुंभ राशि (Aquarius): बुध का आपकी राशि में आना और राहु की मौजूदगी आपको बहुत ज्यादा बिजी रखेगी. आज एक साथ कई काम सामने आने से आप थोड़े ‘मेस-अप’ हो सकते हैं, इसलिए काम की लिस्ट बना लें. मम्मी की सेहत को लेकर मन थोड़ा टेंशन में रह सकता है. सोशल लाइफ में एक्टिव रहेंगे और किसी इवेंट का हिस्सा भी बन सकते हैं. बुध अब आपकी राशि में आ चुके हैं, जिससे आपकी बुद्धि और वाणी में जबरदस्त चमक आएगी.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: बुध का आपकी राशि में आना आपके लिए ‘सोने पर सुहागा’ जैसा है; अब आपके बिजनेस आइडियाज हकीकत में बदलेंगे और बड़ा लाभ देंगे. बारहवें घर के ग्रहों के कारण विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन सातवें चंद्रमा-केतु पार्टनरशिप में अविश्वास पैदा कर सकते हैं.

लव लाइफ: राहु आपकी राशि में है और चंद्रमा-केतु सप्तम में, जो लव लाइफ के लिए थोड़ी कठिन स्थिति है. पार्टनर के साथ ईगो का टकराव हो सकता है. किसी गलतफहमी की वजह से रिश्ता टूटने की कगार पर आ सकता है, इसलिए धैर्य और प्यार से काम लें.

हेल्थ: किडनी या यूरिनरी इन्फेक्शन के प्रति सावधान रहें और खूब पानी पिएं. मानसिक रूप से आप थोड़े भ्रमित रह सकते हैं, इसलिए आज कोई भी बड़ा लाइफ डिसीजन लेने से बचें और शांत रहें.

सावधानी: अपनी बातों को घुमा-फिराकर कहने के बजाय स्पष्ट संवाद रखें.

पाय: कुत्तों को रोटी खिलाएं और शिव चालीसा का पाठ करें.

शुभ अंक- 5.
शुभ रंग- मैरून

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 04 February 2026: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Also Read:- Valentine Day 2026: वेलेंटाइन-डे पर राहु-शुक्र की खतरनाक जुगलबंदी, 14 फरवरी को जुनून के नाम पर मिलेगा ‘धोखा’, क्या आपकी राशि झेल पाएगी ये प्रहार?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >