Aaj Ka Kark Rashifal 22 Febuary 2026: कर्क राशि-चंद्रमा और गुरु का शुभ योग आपके सुख-साधनों और बैंक बैलेंस को बढ़ाएगा. आज आपकी लाइफस्टाइल में सुधार होगा और सुख-सुविधाओं की चीजें खरीद सकते हैं. लाभ बढ़ने से मन खुश रहेगा. करियर से जुड़े किसी भी बड़े फैसले के लिए घर के बड़ों या मेंटर्स की सलाह जरूर लें. बहुत ज्यादा एक्साइटेड होकर कोई काम न करें वरना गलती हो सकती है. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आज का दिन.
करियर-बिजनेस: चंद्रमा और गुरु का गजकेसरी योग आज आपके सुख-साधनों और बैंक बैलेंस में जबरदस्त इजाफा करेगा. करियर से जुड़े किसी भी बड़े फैसले के लिए आज आपको घर के बुजुर्गों या मेंटर्स से ऐसी सलाह मिलेगी जो आपके जीवन की दिशा बदल सकती है. आज आप विलासिता की चीजें खरीदने पर खर्च करेंगे.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज का दिन भावुकता और रोमांस से भरपूर रहेगा. पार्टनर के साथ आपकी अंडरस्टैंडिंग कमाल की रहेगी और वे आपकी हर छोटी बात का ख्याल रखेंगे. जो युवा शादी की बात आगे बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए आज माता-पिता से बात करने का सबसे अच्छा मुहूर्त है. रिश्तों में आज गहराई और विश्वास बढ़ेगा.
हेल्थ: सेहत के मामले में आज आप काफी रिलैक्स और खुश महसूस करेंगे. लाभ बढ़ने से आपका मानसिक तनाव कम होगा, जिसका सीधा असर आपके चेहरे की चमक पर दिखेगा. हालांकि, चंद्रमा की स्थिति सर्दी-जुकाम के प्रति आपको संवेदनशील बनाती है, इसलिए ठंडी चीजों के सेवन से बचें. हल्का व्यायाम आज आपके लिए संजीवनी होगा.
सावधानी: बहुत ज्यादा एक्साइटेड होकर अपनी सीक्रेट प्लानिंग किसी के सामने उजागर न करें.
उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं और ‘शिव चालीसा’ का पाठ करें.
शुभ अंक- 7.
शुभ रंग- सफेद
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- साप्ताहिक राशिफल 22 To 28 फरवरी 2026: पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
