कर्क राशिफल 14 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा शुभ, कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के योग

Aaj Ka Kark Rashifal 14 Febuary 2026: आज 14 फरवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 03 बजकर 10 मिनट तक रहेगी. इसके बाद त्रयोदशी तिथि हो जाएगी. आज ग्रहों की स्थिति बहुत दिलचस्प हो गई है. ग्रहों के इस महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन का आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? जाननें के लिए पढ़ें आज का राशिफल.

Aaj Ka Kark Rashifal 14 Febuary 2026: सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य देव अब मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. कुंभ राशि में अब सूर्य, बुध, शुक्र और राहु का महासंयोग बन रहा है, जो दोस्ती, सोशल लाइफ और नए रिश्तों के लिए बहुत असरदार है. चंद्रमा धनु राशि में हैं, मंगल मकर में, गुरु मिथुन में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. केतु सिंह राशि में स्थित हैं.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का कर्क राशिफल.

आज का राशिफल.

कर्क राशि (Cancer)- चंद्रमा का धनु में होना और शुक्र की शुभ स्थिति करियर में प्रमोशन के योग बनाएगी. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन रिजल्ट देने वाला है. अगर आप जॉब कर रहे हैं, तो बॉस आपको प्रमोशन या सैलरी बढ़ने जैसी कोई खुशखबरी दे सकते हैं. ननिहाल पक्ष या रिश्तेदारों से आपको काफी प्यार और गिफ्ट्स मिल सकते हैं.

करियर-बिजनेस: धनु का चंद्रमा और कुंभ के शुक्र आपके करियर में प्रमोशन की स्थिति बना रहे हैं. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन कोई बड़ा रिजल्ट या स्कॉलरशिप दिलाने वाला हो सकता है. ऑफिस में बॉस आपकी मेहनत को रिवॉर्ड दे सकते हैं, जिससे आपकी सैलरी बढ़ने की संभावना प्रबल है. रिश्तेदारों या ननिहाल पक्ष से करियर में मदद मिलेगी.

लव लाइफ: वेलेंटाइन डे पर आपको अपने पार्टनर या ननिहाल पक्ष से कोई बहुत कीमती गिफ्ट मिल सकता है. रिश्तों में आज बहुत सारा प्यार और रोमांस रहेगा. चंद्रमा की स्थिति आपको बहुत भावुक बनाएगी, जिससे आप पार्टनर की हर छोटी जरूरत का ख्याल रखेंगे. आज का दिन यादगार पलों को कैमरे में कैद करने का है.

हेल्थ: सेहत के मामले में आज का दिन बहुत ही पॉजिटिव और सुकून देने वाला रहेगा. चंद्रमा के प्रभाव से मन शांत रहेगा और पुरानी चिंताएं खत्म होंगी. हालांकि, ज्यादा मीठा खाने से बचें वरना शुगर लेवल या पाचन में थोड़ी दिक्कत हो सकती है. अपनी डाइट में सफेद चीजों जैसे दूध या दही को शामिल करना लाभकारी रहेगा.

सावधानी: काम के उत्साह में अपनी पर्सनल लाइफ के सीक्रेट्स सहकर्मियों से शेयर न करें.

उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और माता का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करें.

शुभ अंक- 6.
शुभ रंग- सफेद

Also Read:- आज कृष्ण पक्ष की द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय

Also Read:- महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें किन लोगों पर पड़ेगा असर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >