Aaj Ka Kanya Rashifal 27 Febuary 2026: ग्रहों किन स्तिथि को देखें तो मिथुन राशि में चंद्रमा और गुरु की युति ‘गजकेसरी योग’ बना रही है, जो नॉलेज और करियर के लिए बेस्ट है. वहीं कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु का पंचग्रही योग डिजिटल और सोशल मीडिया की दुनिया में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है. केतु सिंह राशि में स्तिथ हैं. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.
कन्या राशि- बुध और चंद्रमा की स्थिति आपको समाज में पहचान दिलाएगी पर भागदौड़ भी बढ़ाएगी. आज का दिन काफी बिजी रहेगा. पार्टनर की सेहत को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, इसलिए किसी अपने की मदद लेने में हिचकिचाएं नहीं. समाज या सोशल सर्कल में आपकी इज्जत बढ़ेगी जिससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा.
करियर-बिजनेस: बुध और चंद्रमा की स्थिति समाज में आपकी नई पहचान बनाएगी, जिससे आपकी प्रोफेशनल नेटवर्किंग बहुत स्ट्रॉन्ग होगी. आज का दिन काफी बिजी रहेगा और आपको एक साथ कई प्रोजेक्ट्स संभालने पड़ सकते हैं. आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा, जो आपको किसी बड़ी डील को क्लोज करने में मदद करेगा. सरकारी काम में लगे युवाओं को आज सफलता मिलने के प्रबल योग हैं.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज देखभाल और समर्पण की प्रधानता रहेगी. पार्टनर की सेहत को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन उनकी सेवा करना आपके रिश्ते को एक नए स्तर पर ले जाएगा. रिश्तों में किसी भी प्रकार की हिचकिचाहट न रखें और खुलकर अपनी बात कहें. आज का दिन आपसी विश्वास को और अधिक मजबूत करने का है.
हेल्थ: स्वास्थ्य के मामले में आज आपको थकावट और पैरों में दर्द महसूस हो सकता है. भागदौड़ अधिक होने के कारण शाम तक ऊर्जा का स्तर गिर सकता है, इसलिए समय-समय पर आराम करें. अपने पार्टनर की सेहत का ख्याल रखते हुए अपनी सेहत को न भूलें. आज संतुलित और घर का बना ताजा भोजन ही लें और समय पर सोने की कोशिश करें.
सावधानी: काम के बोझ के कारण अपने परिवार और पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें.
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ का जप करें.
शुभ अंक- 8.
शुभ रंग- केसरिया
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल- पूजा टाइम
