Aaj ka Kanya Rashifal 2 april 2024: विद्यार्थियों को करियर से संबंधित बढ़िया मौके मिलेंगे

Aaj ka Kanya Rashifal 2 april 2024: आज का कन्या राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 2 अप्रैल 2024 horoscope in hindi : कन्या राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

कन्या- आज 2 अप्रैल का दिन कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक तौर पर लाभ होगा. अगर आपने कहीं पैसा निवेश किया है तो उससे आपको फायदा होने वाला है. आज घर कि औरतों को पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा. आज आपको लाभ के अवसर मिलेंगे. आज कन्या राशि के जातकों वाले विद्यार्थियों को करियर से संबंधित बढ़िया मौके मिलेंगे. अगर किसी नये लक्ष्य को डिसाइड करते हैं तो आज का दिन शुभ है. माता पिता के स्वास्थ का खयाल रखनें कि जरूरत है.

लव राशिफल

आज प्रेम के मामलों में आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा. वन साइडेड को आज नुकसान हो सकता है. सिंगल अपने अकेलेपन को लेकर तनाव में रह सकते हैं. आज सरप्राइज प्लान कर या मूवी ले जाकर रिलेशनशिप को मजबूत बनाने की कोशिश जरूर करें.आज प्यार को बढ़ाने में साथी का सहयोग मिलेगा. किसी पार्टी का प्लान बना सकते हैं.

शुभ अंक—5,7
शुभ रंग—लाल, हरा

Aaj Ka Rashifal,2 अप्रैल 2024

मंगलवार के दिन ना करें ये काम

मंगलवार के दिन बहुत सी चीजें करने की मनाही होती है. आज के दिन न ही बाल कटवाने चाहिए और ना ही दाढ़ी बनवानी चाहिए. अगर ऐसा करते हैं, तो अशुभ फल प्राप्त होता है.

मंगलवार के दिन करें अंजनेय मंत्र मंत्र का जाप

ॐ श्री वज्रदेहाय रामभक्ताय वायुपुत्राय नमोस्तुते .
अगर आप नौकरी या करियर के क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं तो आज हम आपको एक शक्तिशाली हनुमान मंत्र बताने वाले है. इस मंत्र का सुबह 11 बार जाप करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >