आज आपका एनर्जी रहेगा हाई, लेकिन माइंड होगा स्लो, फैसला पड़ेगा भारी! पढ़ें 28 अप्रैल Gen-Z राशिफल

Aaj Ka Gen-Z Rashifal 28 April 2026: आज 28 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार बैशाख शुक्लपक्ष तिथि द्वादशी संध्या 07 बजकर 24 मिनट तक रहेगा, इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से कि आज का दिन मेष से मीन राशि के Gen-Z जातकों के लिए कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Gen-Z Rashifal 28 April 2026: आज का दिन एनर्जी से भरा रहेगा, क्योंकि आज का दिन महादेव को समर्पित है. इसके साथ ही व्याघात योग का संयोग मिल रहा है, जो आपके माइंड को मंद गति दे सकता है. वहीं त्रिपुष्कर योग संसाधन में वृद्धि करेगा. इस योग में खरीदारी करना शुभ माना जाता है और डेवलपमेंट के लिए भी यह योग टॉप मना जाता है. ग्रोथ तथा सक्सेस के लिए आज बेस्ट डे रहेगा. आज चंद्रमा कन्या राशि में संचरण करेंगे. ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज का दिन करियर में ग्रोथ तथा एनर्जी के लिए बेहतर रहेगा. आज बैशाख शुक्लपक्ष प्रदोष व्रत रखा जाएगा. विशेषकर उन महिलाएं के लिए उत्तम रहेगा, जिनके विवाह में बाधा उत्पन हो रही है. आज प्रदोष व्रत रखकर भगवान शंकर की पूजा करने से मंगल दोष से भी राहत मिलेगी. आज महादेव की पूजन से विवाह में हो रही बाधाएं दूर होगी. राहुकाल दोपहर 03 बजे से शाम 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में किसी तरह की नया प्लानिंग नहीं करें, क्योंकि विवाद बन सकता है.

मेष राशि (Aries)

आज चंद्रमा आपकी राशि के पंचम भाव में संचरण करेंगे. आज मेष राशि वालों के लिए दिन सिर्फ तेज़ नहीं बल्कि निर्णायक भी रहने वाला है, यानी आप जो भी सोचेंगे उसे करने का मन बनेगा और उसी दिशा में कदम भी बढ़ेंगे. आपका कॉन्फिडेंस लोगों को प्रभावित करेगा, लेकिन कभी-कभी जल्दबाजी आपके फैसलों को थोड़ा प्रभावित कर सकती है, इसलिए संतुलन जरूरी रहेगा. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन खास है, क्योंकि किसी पुराने टॉपिक की समझ अचानक बहुत क्लियर हो सकती है और परीक्षा की तैयारी में नई दिशा मिलेगी. करियर में कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है, जो शुरुआत में थोड़ा दबाव देगी, लेकिन आगे चलकर बड़ा फायदा देगी. लव लाइफ में आपका नेचर थोड़ा डॉमिनेटिंग हो सकता है, इसलिए पार्टनर की बात सुनना जरूरी रहेगा. दोस्तों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा और कोई छोटा प्लान बन सकता है. आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर चलना बेहतर रहेगा. दिन के अंत में आप खुद को पहले से ज्यादा स्ट्रॉन्ग और क्लियर महसूस करेंगे.
शुभ नंबर: 9
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: सुबह हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और “राम” नाम का जप करें

वृषभ राशि (Taurus)

आज चंद्रमा आपकी राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे. वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता और धीरे-धीरे आगे बढ़ने वाला रहेगा, लेकिन इस प्रगति में मजबूती बहुत होगी. आप अपने काम को परफेक्शन के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे और किसी भी तरह की जल्दबाज़ी से बचेंगे. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में लगातार मेहनत करनी होगी, क्योंकि आज का दिन तुरंत रिजल्ट देने वाला नहीं है, लेकिन भविष्य मजबूत करेगा. करियर में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. लव लाइफ में रिश्ते शांत रहेंगे, लेकिन इमोशनल कनेक्शन मजबूत बना रहेगा. परिवार का माहौल आपको मानसिक सपोर्ट देगा, जिससे आप बेहतर महसूस करेंगे. पैसों के मामलों में स्थिरता रहेगी, लेकिन बड़े खर्चों से बचना जरूरी है. आज आप प्रैक्टिकल सोच के साथ फैसले लेंगे. दिन आपको सिखाएगा कि धीरे चलना भी कभी-कभी सबसे सही रास्ता होता है.
शुभ नंबर: 4
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: तुलसी में जल चढ़ाकर दीपक जलाएं और शांति की प्रार्थना करें

मिथुन राशि (Gemini)

आज चंद्रमा आपकी राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे. मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन और भी ज्यादा एक्टिव, सोशल और माइंड-ड्रिवन रहने वाला है. आपके दिमाग में एक साथ कई आइडियाज चलेंगे और आप हर चीज को जल्दी समझने और जल्दी आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे, लेकिन जरूरी है कि आप ओवरथिंकिंग से बचें. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन खास है, क्योंकि कोई कठिन टॉपिक अचानक आसान लगने लगेगा और पढ़ाई में नई समझ विकसित होगी. करियर में आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स आपको आगे ले जाएंगी और किसी इंटरव्यू या मीटिंग में अच्छा प्रभाव डाल सकती हैं. लव लाइफ में बातचीत बढ़ेगी, जिससे रिश्ते में हल्कापन और फ्रेशनेस आएगी, लेकिन छोटी बातों को बड़ा न बनाएं. सोशल मीडिया या ऑनलाइन दुनिया से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर बन सकते हैं. दोस्तों के साथ समय बिताना आपको मानसिक रूप से रिफ्रेश करेगा. आर्थिक मामलों में छोटे लाभ की संभावना है लेकिन खर्च भी साथ चल सकते हैं. आज आपका माइंड तेज़ है, बस उसे फोकस में रखना जरूरी है.
शुभ नंबर: 6
शुभ रंग: स्काई ब्लू
उपाय: हरे रंग की चीजों का दान करें और गाय को चारा खिलाएं

कर्क राशि (Cancer)

आज चंद्रमा आपकी राशि के दूसरे भाव में संचरण करेंगे. कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन भावनाओं, जिम्मेदारियों और समझदारी के बीच संतुलन बनाने का रहेगा, जहां आप हर फैसले को दिल और दिमाग दोनों से समझकर आगे बढ़ेंगे. कभी-कभी मन थोड़ा संवेदनशील हो सकता है, लेकिन यही संवेदनशीलता आपको लोगों से गहराई से जोड़ने में मदद करेगी. स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई में फोकस बनाए रखना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर जब ध्यान बार-बार भटकता महसूस हो, लेकिन लगातार मेहनत से अच्छे परिणाम जरूर मिलेंगे. करियर में आपकी मेहनत धीरे-धीरे रंग लाएगी और सीनियर्स आपके काम को नोटिस करेंगे, जिससे आगे अवसर बन सकते हैं. लव लाइफ में इमोशनल कनेक्शन मजबूत होगा और पार्टनर के साथ समझदारी बढ़ेगी, हालांकि छोटी बातों पर संवेदनशील प्रतिक्रिया देने से बचना जरूरी रहेगा. परिवार का सपोर्ट आज आपको मानसिक रूप से काफी मजबूत बनाएगा और आप खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे. आर्थिक मामलों में खर्च और बचत के बीच संतुलन रखना जरूरी होगा, क्योंकि अचानक खर्च बढ़ सकते हैं. दिन के अंत में आप खुद को थोड़ा थका हुआ लेकिन भावनात्मक रूप से परिपक्व महसूस करेंगे.
शुभ नंबर: 3
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: चावल और दूध का दान करें और चंद्रमा को जल अर्पित करें

सिंह राशि (Leo)

आज चंद्रमा आपकी राशि के पहले भाव में संचरण करेंगे. सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन पावर, प्रेजेंस और आत्मविश्वास से भरा रहेगा, जहां आप हर जगह अपनी अलग पहचान बनाकर चलेंगे. आपकी एनर्जी और बोलने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा और आप लीडरशिप की स्थिति में रहना पसंद करेंगे. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन कॉम्पिटिशन और प्रेजेंटेशन में खुद को साबित करने का है, जहां आपकी तैयारी का असर साफ दिखेगा. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो शुरुआत में दबाव देंगी. लेकिन आगे चलकर आपके लिए ग्रोथ का रास्ता खोलेंगी. लव लाइफ में थोड़ा इमोशनल उतार-चढ़ाव संभव है. आज आपकी समझदारी रिश्ते को संभाल लेगी. दोस्तों और सोशल सर्कल में आपकी इमेज और मजबूत होगी और लोग आपकी राय को महत्व देंगे. आर्थिक मामलों में कोई अच्छा अवसर या लाभ मिलने की संभावना है, खासकर अगर आपने पहले मेहनत की है. आज आप खुद को एक मजबूत और प्रभावशाली स्थिति में महसूस करेंगे.
शुभ नंबर: 1
शुभ रंग: गोल्डन येलो
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें और लाल फल दान करें

कन्या राशि (Virgo)

आज चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश भाव में संचरण करेंगे. कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन पूरी तरह फोकस, डिटेलिंग और सुधार की एनर्जी से भरा रहेगा, जहां आप हर चीज को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे. आपकी एनालिटिकल सोच आपको हर समस्या का हल निकालने में मदद करेगी और लोग आपके काम करने के तरीके की तारीफ करेंगे. स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई में क्लैरिटी आएगी और लंबे समय से चल रही कन्फ्यूजन खत्म हो सकती है, जिससे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. करियर में आपकी मेहनत और परफेक्शन की वजह से सीनियर्स आप पर भरोसा बढ़ा सकते हैं और कोई महत्वपूर्ण काम मिल सकता है. लव लाइफ में ज्यादा सोचने या छोटी बातों को बड़ा बनाने से बचना जरूरी होगा, वरना रिश्ते में तनाव आ सकता है. परिवार में आपकी भूमिका अहम रहेगी और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा. दिन के अंत में आप खुद को प्रोडक्टिव और संतुष्ट महसूस करेंगे.
शुभ नंबर: 5
शुभ रंग: ऑलिव ग्रीन
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और शांत मन से दिन शुरू करें

तुला राशि (Libra)

आज चंद्रमा आपकी राशि के एकादश भाव में संचरण करेंगे. तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बैलेंस, रिलेशनशिप और सोशल इंटरैक्शन से भरा रहेगा, जहां आप हर स्थिति में सामंजस्य बनाने की कोशिश करेंगे. आपका शांत और समझदार व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा और आप किसी भी टकराव को आसानी से संभाल लेंगे. स्टूडेंट्स के लिए ग्रुप स्टडी और टीमवर्क बहुत फायदेमंद रहेगा, जिससे नई समझ और बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं. करियर में पार्टनरशिप या सहयोग से नए अवसर बनेंगे और आपके काम को पहचान मिल सकती है. लव लाइफ में रोमांस, समझ और भरोसा तीनों मजबूत होंगे, जिससे रिश्ता और गहरा और स्थिर बनेगा. सोशल लाइफ काफी एक्टिव रहेगी और नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा जो भविष्य में काम आ सकते हैं. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर दिशा में जाएगी और स्थिरता बढ़ेगी. आज आप हर चीज को बैलेंस और शांति से हैंडल करेंगे.
शुभ नंबर: 8
शुभ रंग: पिंक रोज
उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं और मिठास बनाए रखें

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज चंद्रमा आपकी राशि के दशम भाव में संचरण करेंगे. वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन गहराई, इंटेंसिटी और बदलाव की ऊर्जा से भरा रहेगा, जहां आपकी सोच बहुत मजबूत और स्पष्ट रहेगी. आप हर चीज को सतह से नहीं बल्कि गहराई से समझने की कोशिश करेंगे, जिससे सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी. स्टूडेंट्स के लिए रिसर्च, एनालिसिस और फोकस्ड स्टडी में बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं और कोई बड़ा डाउट क्लियर हो सकता है. करियर में अचानक कोई अवसर या बदलाव सामने आ सकता है, जो शुरुआत में चुनौतीपूर्ण लगेगा. लेकिन भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा. लव लाइफ में पैशन और इमोशन दोनों बढ़ेंगे, इसलिए रिश्ते में बैलेंस बनाए रखना जरूरी होगा. आर्थिक मामलों में कोई भी रिस्क लेने से पहले पूरी तरह सोच-विचार करना जरूरी रहेगा. दोस्तों और करीबी लोगों के साथ बातचीत आपको मानसिक स्थिरता देगी. आज आप खुद को काफी शक्तिशाली और कंट्रोल में महसूस करेंगे.
शुभ नंबर: 2
शुभ रंग: डार्क रेड
उपाय: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाएं और ध्यान करें

धनु राशि (Sagittarius)

आज चंद्रमा आपकी राशि के नवम भाव में संचरण करेंगे. धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सीख, एक्सप्लोरेशन और नए अनुभवों से जुड़ा रहेगा, जहां आपका दिमाग नई चीजों को समझने और अपनाने के लिए तैयार रहेगा. आप अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई में नई समझ विकसित होगी और लंबे समय से अटके हुए टॉपिक्स आसान लगने लगेंगे. करियर में ट्रैवल, ट्रेनिंग या नए प्रोजेक्ट का अवसर मिल सकता है जो आपके फ्यूचर के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा. लव लाइफ में फ्रीडम और ट्रस्ट दोनों जरूरी रहेंगे, तभी रिश्ता मजबूत और स्थिर बना रहेगा. दोस्तों के साथ समय बिताने से आपका मूड काफी हल्का और पॉजिटिव रहेगा. आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं और कोई छोटा फायदा भी मिल सकता है. आज आपका आत्मविश्वास और सोचने की क्षमता दोनों मजबूत रहेंगे.
शुभ नंबर: 7
शुभ रंग: पर्पल
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और सकारात्मक सोच रखें

मकर राशि (Capricorn)

आज चंद्रमा आपकी राशि के अष्टम भाव में संचरण करेंगे. मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य पर पूरी तरह फोकस करने वाला रहेगा, जहां आप बिना रुके आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे. आपकी गंभीर सोच और लगातार मेहनत आपको दूसरों से आगे रखेगी और लोग आपके डिसिप्लिन की तारीफ करेंगे. स्टूडेंट्स के लिए मेहनत का सीधा और ठोस रिजल्ट मिलने की संभावना है, जिससे आत्मविश्वास और बढ़ेगा. करियर में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जो शुरुआत में दबाव देंगी लेकिन भविष्य में मजबूत ग्रोथ का आधार बनेंगी. लव लाइफ में थोड़ा गंभीर माहौल रह सकता है, लेकिन स्थिरता और भरोसा बना रहेगा. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी और आप बेहतर प्लानिंग कर पाएंगे. परिवार का सपोर्ट आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा. आज आप अपने गोल्स के बेहद करीब महसूस करेंगे.
शुभ नंबर: 6
शुभ रंग: डार्क ब्राउन
उपाय: शनि देव को तेल अर्पित करें और जरूरतमंद की मदद करें

कुंभ राशि (Aquarius)

आज चंद्रमा आपकी राशि के सातवें में संचरण करेंगे. कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन इनोवेशन, क्रिएटिविटी और फ्यूचर थिंकिंग से भरा रहेगा, जहां आपके यूनिक आइडियाज लोगों को प्रभावित करेंगे. आप कुछ अलग और नया करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपकी पहचान और मजबूत होगी. स्टूडेंट्स के लिए टेक्नोलॉजी, लॉजिक और नए सब्जेक्ट्स में तेजी से समझ विकसित होगी और सीखने की स्पीड बढ़ेगी. करियर में नए प्रोजेक्ट, आइडिया या नेटवर्किंग के जरिए अवसर मिल सकते हैं जो आगे चलकर बड़ा फायदा देंगे. लव लाइफ में दोस्ती जैसा मजबूत रिश्ता बनेगा, जिसमें समझ और आजादी दोनों बनी रहेंगी. सोशल लाइफ काफी एक्टिव रहेगी और नए कनेक्शन बन सकते हैं. आर्थिक मामलों में नए अवसर मिलने के संकेत हैं, बस सही समय पर निर्णय लेना जरूरी होगा. आज आपका दिमाग बेहद क्रिएटिव और फ्यूचर ओरिएंटेड रहेगा.
शुभ नंबर: 4
शुभ रंग: फिरोजी
उपाय: सफेद वस्त्र दान करें और किसी की मदद जरूर करें.

मीन राशि (Pisces)

आज चंद्रमा आपकी राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे. मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कल्पनाशक्ति, भावनाओं और क्रिएटिव एनर्जी से भरपूर रहेगा, जहां आप अपने विचारों को नई दिशा दे सकते हैं. आपकी संवेदनशीलता आज आपकी ताकत बनेगी और आप दूसरों की भावनाओं को अच्छे से समझ पाएंगे. स्टूडेंट्स के लिए आर्ट, राइटिंग और क्रिएटिव सब्जेक्ट्स में बेहतरीन प्रदर्शन की संभावना है और किसी काम में सराहना मिल सकती है. करियर में नई दिशा, नया मौका या किसी क्रिएटिव फील्ड में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. लव लाइफ में इमोशनल बॉन्ड और गहरा होगा, जिससे रिश्ता और मजबूत और भरोसेमंद बनेगा. परिवार का सहयोग आपको मानसिक शांति देगा और आप खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधार की ओर जाएगी. आज आप अपने अंदर एक नई शांति, प्रेरणा और क्रिएटिविटी महसूस करेंगे.
शुभ नंबर: 9
शुभ रंग: सी ब्लू
उपाय: शांत मन रखने के लिए मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं.

यह भी पढ़ें: बिजनेस में मुनाफा या नुकसान का खतरा? पढ़ें 26 अप्रैल से 2 मई तक का साप्ताहिक फाइनेंशियल राशिफल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >