Aaj ka Dhanu Rashifal 2 april 2024: प्रेम संबंधों के मामले में किसी की भी चिकनी चुपडी बातों में ना आएं

Aaj ka Dhanu Rashifal 2 april 2024: आज का धनु राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 2 अप्रैल 2024 horoscope in hindi : धनु राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

धनु- धनु राशि के जातकों को अगर आज 2 अप्रैल को किसी बात को लेकर शंका है तो प्रियजन, पार्टनर या दोस्तों कि सलाह लें सकते हैं, शंका का समाधान मिल जाएगा. आज सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है. आज आपको कामकाज की व्यस्तता में खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलें. आपको आज अपने गुस्से पर संयम रखने की जरुरत है, कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है. आज धन लाभ के योग . विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है.

लव राशिफल

आज रिलेशनशिप में हैं तो रिश्ते में मधुरता आएगी. लवर्स का प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं. सिंगल लोगों का अकेलापन दूर हो जाएगा. किसी मित्र या साथी का सहयोग मिलने कि उम्मीद है. प्रेम संबंधों के मामले में किसी की भी चिकनी चुपडी बातों में आकर गलत राह ना पकड़ें. बड़े बुजुर्गों के रिश्तों में एक दूसरे का साथ देने का पूरा मौका मिलेगा.

शुभ अंक—5,1
शुभ रंग—पीला, ऑरेंज

Aaj Ka Rashifal,2 अप्रैल 2024

मंगलवार के दिन ना करें ये उपाय

उधार और लेन देन के लिए आज का दिन सही नहीं माना जाता है. आज किसी को कर्ज दें, ना किसी से पैसे उधार लें. ऐसा करने से धन मिलना और चुकाना दोनों मुश्किल हो जाता है.

मंगलवार के दिन करें बीज मंत्रों का जाप

| ॐ ऐं भ्रीम हनुमते,

श्री राम दूताय नम: ||
अगर आप आज मंगलवार के दिन हनुमान बीज मंत्र का जाप करते हैं तो आपको हनुमान जी का आर्शीवाद प्राप्त होगा और सारे बिगड़ते काम बनने लगेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >