Aaj Ka Dhanu Rashifal 04 Febuary 2026: धनु राशि (Sagittarius): गुरु की कृपा से आज आप जो भी छुएंगे वो सोना बन जाएगा, बस निवेश में सावधानी रखें. आज आप पूरे जोश और उत्साह में रहेंगे. आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के चांस बहुत ज्यादा हैं. सोशल लाइफ में आपकी पकड़ मजबूत होगी. हालांकि, कहीं भी पैसा इन्वेस्ट करते समय रिस्क फैक्टर को जरूर चेक कर लें.
करियर-बिजनेस: बुध का कुंभ राशि में प्रवेश आपके कम्युनिकेशन और लेखन कौशल को निखारेगा. जर्नलिज्म और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए आज का दिन शानदार है. मकर के ग्रहों के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन नवम चंद्रमा-केतु भाग्य में थोड़ी देरी या रुकावटें डाल सकते हैं.
लव लाइफ: लव लाइफ में गुरु की दृष्टि संतुलन और मिठास बनाए रखेगी, जिससे पुराने मनमुटाव खत्म होंगे. चंद्रमा-केतु के कारण पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा की प्लानिंग में बाधा आ सकती है, जिसे लेकर आप थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं.
हेल्थ: लिवर और पाचन से जुड़ी समस्याओं के प्रति सचेत रहें. केतु का प्रभाव आपको मानसिक रूप से थोड़ा विरक्त या उदास बना सकता है. धूप में समय बिताएं और अपनी हॉबी (Hobby) को समय दें ताकि मन प्रसन्न रहे.
सावधानी: आज भाग्य के भरोसे बैठकर समय बर्बाद न करें, मेहनत जरूरी है.
उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर में पीला अनाज दान करें.
शुभ अंक- 8.
शुभ रंग- आसमानी
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
