इन्‍हें प्रभावशाली व्यक्तियों से मिलेगा वांछित सहयोग.....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष सुख-सुविधा के साधन बनेंगे. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा. वृष कर्मक्षेत्र में अनुकूल वातावरण, सोचा हुआ काम पूरा होगा, मान-यश-प्रतिष्ठा-उपहार-पुरस्कार की प्राप्ति, लाभकारी वातावरण की शुरुआत होगी. मिथुन प्रभावशाली व्यक्तियों से वांछित सहयोग मिलेगा.मन प्रसन्न रहेगा. सद्भावनाएं एवं शुभ संदेश प्राप्त […]

डॉ एनके बेरा
मेष
सुख-सुविधा के साधन बनेंगे. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा.
वृष
कर्मक्षेत्र में अनुकूल वातावरण, सोचा हुआ काम पूरा होगा, मान-यश-प्रतिष्ठा-उपहार-पुरस्कार की प्राप्ति, लाभकारी वातावरण की शुरुआत होगी.
मिथुन
प्रभावशाली व्यक्तियों से वांछित सहयोग मिलेगा.मन प्रसन्न रहेगा. सद्भावनाएं एवं शुभ संदेश प्राप्त होगा. गृहोपयोगी वस्तुओं का संचय करेंगे.
कर्क
विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास होगा.परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. स्वजन-मित्रों का सहयोग,वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा
सिंह
कठिन परिश्रम-प्रयत्न से आजीविका के क्षेत्र में सफलता, आत्मबल एवं कर्मबल में वृद्धि होगी. विपरीत परिस्थितियों में सुधार,बिगड़ा काम बनेगा.
कन्या
नौकरी-व्यापार की स्थिति में सुधार, नयी आशाओं का उदय होगा. धैर्य व साहस से सभी कार्य पूरे होंगे. धनागम के अवसर बढ़ेगें. नौकरी में उल्लास रहेगा.
तुला
परिस्थितियों में सुधार, नौकरी में बदलाव होने की संभावना, विविध समस्याओं का समाधान होगा. परिश्रम से इच्छित सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे.
वृिश्चक
राजनीतिक सम्पर्क, प्रभाव बढ़ेगा. मनोरथ पूर्ण होगा. नौकरी में शुभ परिवर्तन, आर्थिक लाभ, सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा होगी.स्वास्थ्य में सतर्कता आवश्यक है.
धनु
आत्मविश्वास की वृद्धि, रुके कामों में प्रगति, किसी बृहत योजना को साकार करने में कई लोगों का साथ मिलेगा.धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी.
मकर
आजीविका संबंधी चिंता दूर होगी. साहसिक कार्य में सफलता, संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति, पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि, विरोधियों पर विजय मिलेगी.
कुंभ
लाभकारी प्रयास सफल होगा. स्वजन-मित्रों का सहयोग, स्वाभिमान व स्वावलंम्बन बढ़ेगा. आमदनी में वृद्धि होगी. परिचय का नया क्षेत्र बढ़ेगा.
मीन
चिंतनीय वातावरण से मुक्ति मिलेगी. परिश्रम का फल मिलेगा. कर्मक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा.परिवार में महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >