इन्‍हें मिलेंगे रोजी-रोजगार के उचित अवसर......जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष पुरानी समस्याओं को सुलझायेंगे. घर की अपेक्षा बाहरी लोग ज्यादा मदद करेंगे. पारिवारिक उत्तरदायित्व बढ़ेगी. धर्म कर्म-आध्यात्म में रुचि रहेगी. वृष कठिन परिश्रम-प्रयत्न से नौकरी व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं, श्रेष्ठजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. मिथुन परिस्थिति में सुधार होगी. रोजी-रोजगार […]

डॉ एनके बेरा

मेष

पुरानी समस्याओं को सुलझायेंगे. घर की अपेक्षा बाहरी लोग ज्यादा मदद करेंगे. पारिवारिक उत्तरदायित्व बढ़ेगी. धर्म कर्म-आध्यात्म में रुचि रहेगी.

वृष

कठिन परिश्रम-प्रयत्न से नौकरी व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं, श्रेष्ठजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा.

मिथुन

परिस्थिति में सुधार होगी. रोजी-रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे. भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. विद्यार्थियों को अध्ययन-अध्यवसाय में रुचि बढ़ेगी.

कर्क

लॉटरी, जुआ, सट्टे में पैसा न लगायें. व्यस्तता अधिक रहेगी. बाहरी यात्रा का योग है. गृहस्थ जीवन में प्रसन्नता का माहौल रहेगा. संपत्ति संबंधी समस्याएं होंगी.

सिंह

वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़े से दूर रहें. वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं. दुर्घटना होने की आशंका. अपनी सेहत का ध्यान रखें. किसी राजकीय विपत्ति के शिकार हो सकते हैं.

कन्या

आय कम, व्यय अधिक होगा. अपनी वाणी व गुस्से को नियंत्रित रखें. विद्यार्थियों को मनोवांछित शिक्षण सस्थानों में दाखिला लेने का अवसर मिलेगा.

तुला

नवीन कार्य की योजना बनेगी. घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी सम्भव है. विवाह आदि उत्सवों की योजना बनेगी. परिवार में शुभ कार्य होंगे.

वृिश्चक

उद्योग-धंधे में कुछ परेशानी व बाधा आ सकती है, आर्थिक परेशानी होगी. परिवार में कोई खुशी का अवसर आयेगा. रिस्तेदार से मेल-मिलाप होगा.

धनु

भाग्योदय के अवसर मिलेंगे. मन प्रसन्न रहेगा. परिश्रम से आय में आशानुकूल वृद्धि होगी. शुभ कार्य की ओर प्रवृत्ति बढ़ेगी. नये लोगों से जान-पहचान बनेगी.

मकर

बकाया रकम की प्राप्ति होगी. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगा. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. दैनिक कार्य सरलता से पूरे होंगे.

कुंभ

संतान आज्ञाकारी रहेगी. कोई शुभ समाचार मिलेगा. आज आप व्यस्त रहेंगे. लम्बित काम निपटायेंगे. स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होती जायेंगी.

मीन

समय कष्टकारी है, बिना पढ़े किसी कागज पर हस्ताक्षर न करें. आर्थिक लेन-देन सावधानी से करें. विरोधी व शत्रु नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >