इन्‍हें सरकार की ओर से धन व मान-सम्मान की होगी प्राप्ति.......जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष रोजी-रोजगार के अवसर मिलेंगे. नवीन कार्य की शुरुआत करने के लिए समय ठीक है, परंतु स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव, दुर्घटना या शल्य चिकित्सा का योग बन रहा है. वृष प्रयास व उत्साह से कई बिगड़े काम संवर जायेंगे. क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें, शत्रु हानि पंहुचाने की चेष्टा करेंगे. लोग आपकी […]

डॉ एनके बेरा

मेष

रोजी-रोजगार के अवसर मिलेंगे. नवीन कार्य की शुरुआत करने के लिए समय ठीक है, परंतु स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव, दुर्घटना या शल्य चिकित्सा का योग बन रहा है.

वृष

प्रयास व उत्साह से कई बिगड़े काम संवर जायेंगे. क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें, शत्रु हानि पंहुचाने की चेष्टा करेंगे. लोग आपकी पीठ पीछे निन्दा करेंगे.

मिथुन

सरकार की ओर से धन व मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. नौकरी में प्रमोशन के अवसर मिल सकता है. जीवन साथी से सुख व सहयोग मिलेगा.

कर्क

नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन हो सकता है, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. व्यापार में लेन-देन सावधानी से करें.

सिंह

नया काम इस समय हाथ में न लें. कोई अप्रिय समाचार मिलेगा, जिससे मन एकदम परेशान व आप भयभीत हो उठेंगे. व्यर्थ के कार्यों से दूर रहें.

कन्या

व्यापार व कार्यक्षेत्र की चिंताओं से आप मुक्त हो जायेंगे. जीवन साथी से मतभेदों का निराकरण होगा. मानसिक शांति के साथ-साथ उत्तम गृह सुख मिलेगा.

तुला

रोजी-रोजगार में अवरोध विरोध का सामना हो सकता है. विरोधी प्रबल होंगे. चिंता व तनाव होगा. कोई कार्य सावधानी से करें, अन्यथा किसी विपत्ति में फंस सकते हैं.

वृिश्चक

बिगड़ा हुआ कार्य सुधरेगा व धन प्राप्ति के लिए किये गये प्रयासों में बराबर सफलता मिलेगी. राजनैतिक वर्चस्व भी बढ़ेगा. मान-सम्मान, यश व कीर्ति में वृद्धि होगी.

धनु

कारोबार व कार्यक्षेत्र में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होंगे. आपके अपने परिश्रम का पूरा-पूरा फल मिलेगा. अधिकारी व सहकर्मी आपके काम की प्रशंसा करेंगे.

मकर

आस-पड़ोस व मित्रों का सहयोग मिलेगा. कारोबार के हालात पिछले दिनों से कुछ बेहतर होंगे. लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे. धार्मिक यात्रा का प्रोगाम बन सकता है.

कुंभ

विघ्न-बाधाओं के वाबजूद सफलता तथा धन प्राप्ति के साधन बनेंगे. आपका परिश्रम सफल होगा. कोई पुराना दिया हुआ उधार पैसा वसूल होगा.

मीन

मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे. आय में कुछ कमी रहेगी, फिर भी आय के साधन निर्वाह योग्य बने रहेंगे, जमीन-जायदाद संबंधी कार्य में परेशानी हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >