डॉ एनके बेरा
मेष
आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. विपरीत स्थितियों में सुधार होगा. प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा. लोकप्रियता का विस्तार. अधूरे कार्य पूरे होंगे.
वृष
जटिल समस्या का समाधान मिलेगा. कर्मक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा. सोचे हुए कार्य पूरे होंगे. मान-प्रतिष्ठा के साथ उपहार-पुरस्कार की प्राप्ति.
मिथुन
माता-पिता व प्रभावशाली व्यक्तियों से वांछित सहयोग मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा. सदभावनाएं एवं शुभ संदेश प्राप्त होंगे. व्यापार में अपेक्षित सफलता मिलेगी.
कर्क
विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास होगा. परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. स्वजन-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा.
सिंह
कठिन परिश्रम-प्रयत्न से आजीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. आत्मबल एवं कर्मबल में वृद्धि होगी. विपरीत परिस्थितियों में सुधार होगी. बिगड़े काम बनेंगे.
कन्या
नौकरी-व्यापार की स्थिति में सुधार होगा. नयी आशाओं का उदय होगा. धनागम के अवसर बढ़ेंगे. नौकरी में उल्लास रहेगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा.
तुला
नौकरी में बदलाव होने की संभावना. समस्याओं का समाधान. इच्छित सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे. पारिवारिक दायित्व निर्वहन में खर्च अधिक करना पड़ेगा.
वृिश्चक
स्वास्थ्य में सतर्कता आवश्यक है. राजनीतिक संपर्क का प्रभाव बढ़ेगा. नौकरी में शुभ परिवर्तन का योग. जमीन-जायदाद संबंधी कार्य सफल होगा.
धनु
आत्मविश्वास की वृद्धि. रुके कामों में प्रगति होगी. राजनीतिक व्यक्तियों को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलेंगे. धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी.
मकर
बकाये रकम व संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी. सामाजिक संपर्क का लाभ मिलेगा.
कुंभ
लाभकारी प्रयास सफल होंगे. स्वजन-मित्रों का सहयोग होगा. आमदनी व परिचय का क्षेत्र बढ़ेगा. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा.
मीन
नौकरी में सहयोगियों से मनमुटाव की संभावना रहेगी.कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. प्रशंसनीय कार्य करने का पूरा अवसर मिलेगा.
