डॉ एनके बेरा
मेष
चिंतनीय वातावरण से मुक्ति मिलेगी. रोजी-रोजगार में उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी. पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं.
वृष
कर्मक्षेत्र में बाधाएं तो आयेंगी, परंतु आप अपनी चतुराई व सूझबूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे. रोजी-रोजगार में आपको उचित अवसर प्राप्त होंगे.
मिथुन
भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. राजकीय सहयोग मिलेगा. व्यवसाय में लाभ होगा. लॉटरी, जुआ, सट्टे में पैसा न लगाएं. व्यस्तता अधिक रहेगी.
कर्क
संपत्ति संबंधी अनेक समस्याएं उत्पन्न होंगी. आय कम होगी. बचत कम होने से आपका मन उदास रहेगा. वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़े से दूर रहें.
सिंह
आप किसी राजकीय विपत्ति के शिकार हो सकते हैं. सचेत रहें. व्यावसायिक उलझनें भी बढ़ने की संभावना हैं. आय कम, परंतु व्यय आशा से अधिक होगा.
कन्या
आज प्रयास व परिश्रम से आपको सफलता मिलेगी.मनोवांछित कार्य पूरे होंगे. रोमांस के लिए यह समय ठीक है. प्रेम-प्रसंगों में आपको सफलता मिलनी की संभावना प्रबल है.
तुला
विवाह आदि उत्सवों की योजना बनेगी. परिवार में धार्मिक कार्य होंगे. स्वजन-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. यात्रा से परहेज करें. व्यवसाय में परेशानी.
वृिश्चक
परिवार में कोई खुशी का अवसर आयेगा. रिश्तेदार व मित्रों से मेल-मिलाप होगा. विवाहादि शुभ कार्य संपन्न होंगे. बड़े- बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा.
धनु
परिश्रम-प्रयत्न से आय में आशानुकूल वृद्धि होगी. शुभ कार्य की ओर प्रवृत्ति बढ़ेगी. नये लोगों से जान-पहचान बनेगी, जो आगे चलकर लाभप्रद सिद्ध होगी.
मकर
दैनिक कार्य सरलता से पूरे होंगे. जिस कार्य के लिए प्रयास करेंगे, वह पूरा होने की संभावना है. संतान आज्ञाकारी रहेगी. कोई शुभ समाचार मिलेगा.
कुंभ
आज आप व्यस्त रहेंगे. लंबित काम निबटायेंगे. स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होंगी. किसी सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा.
मीन
समय कष्टकारी है. बिना पढ़े किसी कागज पर हस्ताक्षर न करें. अत्यधिक विश्वास घातक हो सकता है. विरोधी व शत्रु नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे.
