इन्‍हें प्रयास व परिश्रम से मिलेगी सफलता, मनोवांछित कार्य होंगे पूरे...जानें अपना राशिफल

डॉ एनके बेरा मेष नौकरी व व्यवसाय में आपको उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी. नौकरी में पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं. वृष रोजी-रोजगार के हालत सुधरेंगे. बाधाएं तो आयेंगी परंतु आप अपनी चतुराई व सूझ-बूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे. रोजगार में उचित अवसर मिलेंगे. मिथुन भाग्योन्नति के […]

डॉ एनके बेरा
मेष
नौकरी व व्यवसाय में आपको उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी. नौकरी में पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं.
वृष
रोजी-रोजगार के हालत सुधरेंगे. बाधाएं तो आयेंगी परंतु आप अपनी चतुराई व सूझ-बूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे. रोजगार में उचित अवसर मिलेंगे.
मिथुन
भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. व्यवसाय में लाभ होगा. लॉटरी, जुआ, सट्टे में पैसा न लगाएं. व्यस्तता अधिक रहेगी. यात्रा का योग है.
कर्क
संपत्ति संबंधी अनेक समस्याएं उत्पन्न होंगी, आय कम होगी. इसके कारण बचत कम होने से मन उदास रहेगा. वाद-विवाद से दूर रहें.
सिंह
आप इस समय किसी राजकीय विपत्ति के शिकार हो सकते हैं. व्यावसायिक उलझनें भी बढ़ने की संभावना है. व्यय अधिक होगा.
कन्या
प्रयास व परिश्रम से सफलता मिलेगी. मनोवांछित कार्य पूरे होंगे. रोमांस के लिए समय ठीक है. प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी.
तुला
विवाह आदि उत्सवों की योजना बनेगी. परिवार में शुभ व धार्मिक अनुष्ठान होंगे. स्वजन-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. यात्रा से परहेज करें.
वृिश्चक
परिवार में कोई खुशी का अवसर आयेगा. रिश्तेदार व मित्रों से मेल-मिलाप होगा. विवाहादि शुभ कार्य संपन्न होंगे. बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग प्राप्त होगा.
धनु
परिश्रम-प्रयत्न से आय में आशानुकूल वृद्धि होगी, शुभ कार्य की ओर प्रवृत्ति बढ़ेगी, नये-नये लोगों से जान-पहचान बनेगी. जो आगे चलकर लाभप्रद सिद्ध होगी.
मकर
दैनिक कार्य सरलता से पूरे होंगे. जिस कार्य के लिए प्रयास करेंगे, वह पूरा होने की संभावना है. लंबे समय से चली आ रही चिंता समाप्त होगी.
कुंभ
आज आप व्यस्त रहेंगे. लंबित काम निपटायेंगे. स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होती जायेंगी. प्यार में सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
मीन
समय कष्टकारी है. बिना पढ़े किसी कागज पर हस्ताक्षर न करें. अत्यधिक विश्वास घातक हो सकता है. विरोधी व शत्रु नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >