जलवायु परिवर्तन की मार से स्वास्थ्य आपातकाल की ओर बढ़ते छोटे द्वीप देश, लांसेट की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Lancet Countdown SIDS Report: ग्लोबल वार्मिंग पर लांसेट की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि छोटे द्वीप देश स्वास्थ्य आपातकाल की ओर बढ़ रहे हैं. जानें किस तरह लाखों लोगों का स्वास्थ्य दांव पर लग गया है.

Lancet Countdown SIDS Report: जलवायु परिवर्तन (Climate Change) का प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ रहा है, लेकिन इसके सबसे बड़े शिकार बन रहे हैं छोटे विकासशील द्वीप देश, जिन्हें संक्षेप में SIDS कहा जाता है. ‘लांसेट काउंटडाउन एसआईडीएस रिपोर्ट’ (Lancet Countdown SIDS Report) में इसका खुलासा हुआ है. इसमें कहा गया है कि इन द्वीप देशों में रहने वाले लोगों ने कोई गुनाह नहीं किया, फिर भी जलवायु परिवर्तन से संबंधित स्वास्थ्य समस्या झेलने को मजबूर हैं.

अत्यधिक गर्मी और हीटवेव का कहर

रिपोर्ट के अनुसार, लगातार बढ़ते तापमान की वजह से इन द्वीप देशों में छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं. एसआईडीएस देशों में 2000 के दशक की शुरुआत की तुलना में नवजात और छोटे बच्चे 7 गुणा अधिक हीटवेव (Heatwave) वाले दिनों का सामना कर रहे हैं. बुजुर्ग आबादी (Older Adults) के लिए यह आंकड़ा 5 गुणा अधिक हो गया है.

हीट स्ट्रेस और काम के घंटों का नुकसान

वर्ष 2004 में परिवेश के तापमान (Ambient Heat) ने हल्की बाहरी कसरत के दौरान मध्यम स्तर के हीट स्ट्रेस की वजह से औसतन 3000 घंटे बर्बाद कर दिये. इसी वर्ष भीषण गर्मी और अत्यधिक तापमान की वजह से करीब 4.4 अरब कार्य घंटे नष्ट हुए. वर्ष 1990 (जब से इस डेटा को ट्रैक करना शुरू किया गया है) से यह किसी एक वर्ष में संभावित नुकसान का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

ये भी पढ़ें: ग्रीन हाइड्रोजन से ग्रीन स्टील का वर्ल्ड लीडर बन सकता है भारत, 3 फीसदी अतिरिक्त खर्च से कार्बन-मुक्त हो जायेंगे उद्योग

बीमारियों का खतरा और खाद्य असुरक्षा

जलवायु परिवर्तन केवल तापमान के बढ़ने तक सीमित नहीं है. यह बीमारियों और भुखमरी को भी सीधे तौर पर बढ़ावा दे रहा है.

  • मच्छर जनित बीमारियां : लगातार गर्म होते मौसम के कारण डेंगू (Dengue), चिकनगुनिया (Chikungunya) और अन्य मच्छर जनित तथा जलवायु-संवेदनशील बीमारियों का जोखिम बेहद तेजी से बढ़ा है.
  • सूखे से बढ़ता संकट : लंबे समय तक पड़े सूखे के कारण अतिरिक्त 2.7 मिलियन (27 लाख) लोग मध्यम से गंभीर स्तर की खाद्य असुरक्षा (Food Insecurity) का सामना कर रहे हैं.
  • समुद्र पर असर : महासागरों के गर्म होने (Ocean Warming) से तटवर्ती इलाकों में मछली पालन, लोगों की आजीविका और समुद्री खाद्य सुरक्षा खतरे में पड़ दिख रही है. 1981-2010 की आधारभूत अवधि (Baseline Period) की तुलना में वर्ष 2022-2024 के औसत में SIDS के तटीय क्षेत्रों के समुद्र की सतह के तापमान में 0.61 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि दर्ज की गयी है.

ये भी पढ़ें: ग्लोबल वार्मिंग का यूरोपीय ट्रेलर भारत के लिए 3 मोर्चे पर तबाही के संकेत, कोलकाता में हीट इंडेक्स का जानलेवा जाल

बुनियादी ढांचे और अंतरराष्ट्रीय वित्त पोषण की कमी

बढ़ते संकटों के बावजूद, अनुकूलन प्रयासों (Adaptation Efforts) में संस्थागत क्षमता की सीमा, बिखरा हुआ जलवायु वित्त (Climate Funding) और स्वास्थ्य अनुकूलन (Health Adaptation) में अपर्याप्त निवेश सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है. कुल 58 SIDS देशों में से केवल 10 देशों के पास समर्पित राष्ट्रीय स्वास्थ्य और जलवायु अनुकूलन योजनाएं (Dedicated National Health and Climate Adaptation Plans) हैं.

निगरानी का अभाव, कर्ज का बढ़ता बोझ

आधे से भी कम स्वास्थ्य प्रणालियां जलवायु की निगरानी (Climate Monitoring) में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं. SIDS को उपलब्ध अंतर्राष्ट्रीय जलवायु वित्त पोषण (International Climate Finance Funding) स्वास्थ्य की रक्षा के लिए आवश्यक राशि से काफी कम है. ऋण पर बढ़ती निर्भरता के कारण ये देश आर्थिक रूप से कमजोर होते जा रहे हैं. लगातार कर्ज का बोझ बढ़ रहा है. हालात यह है कि इनकी लगभग आधी वित्तीय आवश्यकताओं का अब तक आकलन भी नहीं किया जा सका है.

ये भी पढ़ें: क्यों खत्म हुआ 45 फीसदी ‘क्लाइमेट फाइनेंस’ का लक्ष्य! भारत पर क्या होगा इसका असर?

उम्मीद की किरण : सौर ऊर्जा और जलवायु कूटनीति में प्रगति

तमाम विषम परिस्थितियों के बावजूद, रिपोर्ट कुछ सकारात्मक पहलुओं और मजबूत तैयारियों की ओर भी इशारा करती है. वर्ष 2020 के बाद से इन देशों में सौर फोटोवोल्टिक क्षमता (Solar Photovoltaic Capacity) दोगुनी से अधिक हो गयी है.

  • प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली : अर्ली वॉर्निंग सिस्टम (Early Warning Systems) में सुधार हुआ है, जिसकी वजह से चरम मौसमी घटनाओं (Extreme Weather Events) से होने वाली मौतों में गिरावट आयी है, जो बेहतर तैयारी को दर्शाता है.
  • जलवायु कूटनीति में नेतृत्व : SIDS देशों ने वैश्विक जलवायु कूटनीति में अपना नेतृत्व कायम रखा है. जलवायु परिवर्तन से संबंधित राज्यों के दायित्वों पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) का हाल ही में आया ऐतिहासिक सलाहकार फैसला इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है.

ये भी पढ़ें: यूरोप पर ‘हीट डोम’ का कहर : खतरे में 32.7 करोड़ आबादी और 1484.66 लाख करोड़ की संपत्ति, जर्मनी-पोलैंड में 45 डिग्री तापमान का अलर्ट

वैश्विक समुदाय से अपील

जैसे-जैसे दुनिया प्री-कॉप (Pre-COP) और फिर COP31 सम्मेलन की ओर बढ़ रही है, लाखों लोगों का स्वास्थ्य और कल्याण दांव पर लगा है. लांसेट की रिपोर्ट सरकारों से अपील करती है कि वे वित्तीय निवेश बढ़ाएं, जवाबदेही तय करें और स्थानीय स्तर पर संचालित समाधानों का समर्थन करें, ताकि ये छोटे द्वीप देश अपने लिए एक स्वस्थ और जलवायु-अनुकूल भविष्य का निर्माण कर सकें.

ये भी पढ़ें: पृथ्वी के विनाश का कारण बन रही अमेरिकी सेना, 140 देशों से ज्यादा प्रदूषण फैलाता है पेंटागन : डॉक्युमेंट्री


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >