Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Leak: शाहिद की फिल्म को फ्री में डाउनलोड कर देख रहे लोग, इन साइटों पर हुई लीक

फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में शाहिद कपूर और कृति सेनन की फ्रेश जोड़ी नजर आ रही है. फाइनली आज फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. इस रोमांटिक कॉमेडी के गाने और म्यूजिक दर्शकों को पसंद आ रहे हैं. सुनने में आ रहा है कि रिलीज के बाद मूवी ऑनलाइन लीक हो गई.

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रिलीज हो गई है. फिल्म में दर्शकों को एक नयी जोड़ी देखने को मिलेगी. शाहिद कपूर और कृति सेनन इसमें पहली बार साथ में काम कर रहे हैं.

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की कहानी काफी हटकर और अलग है. एक इंसान और रोबोट की लवस्टोरी दर्शकों को भा रही है.

फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन ने अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से स्क्रीन पर धमाल मचा दिया. वैलेंटाइन वीक के दौरान रिलीज हुई मूवी को लेकर रिव्यूज आने लगे है.

फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के मेकर्स के लिए बुरी खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है और टोरेंट साइट्स और टेलीग्राम चैनलों पर उपलब्ध है.

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया पूरी फिल्म HD में कई टोरेंट साइटों जैसे Filmywap, Onlinemoviewatches, 123movies, 123movierulz, Filmyzilla, और HD में अन्य पायरेटेड वर्जन पर लीक कर दी गई है. दर्शक इसे फ्री में डाउनलोड कर देख रहे हैं.

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के पायरेसी का शिकार होने पर मेकर्स को झटका लगेगा. गौरतलब है कि पायरेसी एक दंडनीय अपराध है और प्रभात खबर इसकी कड़ी निंदा करता है. फिल्में मनोरंजन के उद्देश्य से बनाई जाती हैं और सिनेमाघरों में देखी जाती हैं.

फिल्म में कृति सेनन एक रोबोट की भूमिका में हैं और दूसरी ओर शाहिद कपूर एक रोबोटिक विशेषज्ञ की भूमिका में हैं. शाहिद को रोबोट बनी कृति से प्यार हो जाता है.

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ से पहले कृति, टाइगर श्रॉफ और अमिताभ बच्चन के साथ ‘गणपथ’ में नजर आई थी. अब उनकी पाइपलाइन में तब्बू, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ के साथ ‘द क्रू’ है.

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ से पहले कृति, टाइगर श्रॉफ और अमिताभ बच्चन के साथ ‘गणपथ’ में नजर आई थी. अब उनकी पाइपलाइन में तब्बू, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ के साथ ‘द क्रू’ है.

इसके अलावा कृति सेनन फिल्म ‘दो पत्ती’ के साथ एक निर्माता के रूप में एक नई भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं. इसका पहला लुक सामने आ चुका है. बता दें कि इसमें काजोल भी है और ये एक थ्रिलर फिल्म है.

Also Read: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: शाहिद की फिल्म इन 5 वजह से बॉक्स ऑफिस पर कर सकती है कमाल, आप भी जान लें Also Read: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Review: हार्ट ब्रेकिंग लव स्टोरी है शाहिद कपूर की फिल्म,पहला रिव्यू आया सामने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >