Salaar vs Dunki Box Office Collection: सालार ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर,प्रभास के आगे फीकी पड़ी शाहरुख की डंकी

1 / 1
Salaar vs Dunki Box Office Collection: सालार ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर,प्रभास के आगे फीकी पड़ी शाहरुख की डंकी
फुल स्क्रीन में देखें

Salaar vs Dunki Box Office Collection: सालार ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर,प्रभास के आगे फीकी पड़ी शाहरुख की डंकी

Salaar vs Dunki Box Office Collection: प्रभास की सालार ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है. सालार हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है. वहीं, शाहरुख खान की डंकी अपने दूसरे सप्ताह में पहुंच गई है, लेकिन इसका प्रदर्शन वैसा नहीं है, जैसा सोचा था. चलिए आपको बताते है मूवी ने कितनी कमाई की.

शाहरुख खान की फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म ने शुक्रवार को शुरुआती अनुमान के मुताबिक 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया.

राजकुमार हिरानी की डंकी ने कुल कमाई लगभग 167.47 करोड़ रुपये की है. वहीं, डंकी ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 320 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है.

डंकी में पहली बार शाहरुख और राजकुमार ने साथ में काम किया है. हालांकि राजकुमार ने एक्टर को पहले भी अपनी दो फिल्मों का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था. कहानी चार दोस्तों के आस-पास घूमती है जो विदेश जाना चाहते है.

प्रभास की एक्शन ड्रामा मूवी सालार 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमाल कर दिया और जमकर नोट छापे.

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट की मानें तो, 8वें दिन सालार ने 10.00 करोड़ का कलेक्शन किया है. अबतक भारत में इसकी कुल कमाई करीब 318.23 करोड़ रुपए हो गया है. वहीं, दुनियाभर में इसने अबतक 468.5 करोड़ की कमाई कर ली है.

सालार में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन है. यह सहयोग पहली बार है जब निर्देशक प्रशांत नील और प्रभास ने एक साथ काम किया है. बता दें कि इसमें पृथ्वीराज दोहरी भूमिकाएं में नजर आए है.

सालार की कहानी एक गिरोह के नेता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने मरते हुए दोस्त से एक वादा करता है. वो उसे निभाने की कोशिश करता है और दूसरे आपराधिक गिरोहों से मुकाबला करता है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सालार 12 जनवरी, 2024 को संक्रांति विशेष के रूप में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. हालांकि, फिल्म के निर्माण से जुड़े करीबी सूत्रों ने तुरंत इन दावों का खंडन किया है, और इस बात पर जोर दिया है कि यह खबर गलत है. आफिशियल अनाउंसमेंट बाकी है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डंकी जियोसिनेमा पर प्रीमियर हो सकती है. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की गई है.

शाहरुख खान के लिए ये साल काफी खास रहा. किंग खान की पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया.

Also Read: Salaar vs Dunki Box Office Collection: ‘सालार 300 करोड़ के क्लब में होगी शामिल, शाहरुख की डंकी का हाल बेहाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >