PHOTOS: 2024 में कब है मकर संक्रांति, 14 या 15 जनवरी, यहां दूर होगा तारीख का कंफ्यूजन, जानें शुभ मुहूर्त

Makar Sankranti 2024: अगर आप भी मकर संक्रांति की तारीख को लेकर कंफ्यूज हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में बताएँगे. आइए जानते हैं कब है मकर संक्रांति 2024, मकर संक्रांति 2024 की शुभ मुहूर्त, क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति?

Makar Sankranti 2024: जनवरी के आधे महीने से हिंदूओं की धार्मिक त्योहारों की शुरूआत हो जाती है. इस महीने में हिंदू धर्म का विशेष त्योहार मकर संक्रांति 2024 भी पड़ता है. जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

अगर आप भी मकर संक्रांति की तारीख को लेकर कंफ्यूज हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में बताएँगे. आइए जानते हैं कब है मकर संक्रांति 2024,  मकर संक्रांति 2024 की शुभ मुहूर्त, क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति?

कब है मकर संक्रांति 2024

मकर संक्रांति का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. हर साल की तरह इस बार भी 2024, मकर संक्रांति की तारीख (Date) को लेकर कुछ लोग कंफ्यूज हो रहे हैं. लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस साल 14 नहीं बल्कि 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति मनाई जाएगी.

मकर संक्रांति 2024 का शुभ मुहूर्त

बात करें मकर संक्रांति 2024 की शुभ मुहूर्त का तो सुबह 07:15 से शाम 05:46 है. यानी की कुल मिलाकर 10 घण्टे 31 मिनट्स शुभ मुहूर्त है. मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल सुबह 07:15 से रात 09:00 बजे तक है. यानी की कुल अवधि 01 घण्टा 45 मिनट्स ही है. मकर संक्रान्ति का नहाने का समय तड़के सुबह 02:54 है.

Also Read: Rahu-Ketu Mahadasha Upay 2023: कुंडली में राहु केतु के महादशा में बन रही है परेशानी, करें यह उपाय
क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति

हिंदू मान्यताओं के मुताबिक मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने उनके घर जाते हैं. दरअसल शनि देव मकर राशि के स्वामी हैं, उनके घर में सूर्य देव के प्रवेश से शनि का प्रभाव खत्म हो जाता है. क्योंकि सूर्य के प्रकाश के सामने कोई भी नकारात्मकता नहीं टिक सकती है. इसी के साथ मकर संक्रांति मनाई जाती है.

मकर संक्रांति पूजा विधि

आपको बताते चलें कि मकर संक्रांति के दिन सबसे पहले गंगा स्नान करें और फिर भगवान सूर्य को जल, लाल पुष्प, फूल, वस्त्र, गेंहू, अक्षत, सुपारी आदि अर्पित करें. इसके बाद काला तिल, खिचड़ी और कपड़ा गरीबों के बीच दान करें.

Also Read: Rahu Transit: साल 2024 में राहु देंगे इन राशि के जातक को कष्ट, मई के बाद बनेगा धन लाभ का योग, चमकेगी किस्मत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >