Jharkhand News : दो फ्लाईओवर और सड़क निर्माण के बाद कैसी दिखेगी अपनी रांची, देखिए PHOTOS

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कृष्ण जन्माष्टमी पर रांची की जनता को तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं (दो फ्लाईओवर व सड़क) की सौगात दी. इन सड़कों का निर्माण पथ निर्माण विभाग द्वारा 20 महीने के अंदर करा लेने का संकल्प लिया गया है. इसके निर्माण से लोगों को सड़क जाम से राहत मिलेगी.

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 21, 2022 9:03 PM
undefined
Jharkhand news : दो फ्लाईओवर और सड़क निर्माण के बाद कैसी दिखेगी अपनी रांची, देखिए photos 6

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित सरना स्थल मैदान में पथ निर्माण विभाग द्वारा सिरमटोली चौक-राजेंद्र चौक- मेकॉन गोलचक्कर तक फोर लेन फ्लाईओवर/एलिवेटेड सड़क के निर्माण कार्य एवं अन्य योजनाओं का शिलान्यास किया. इन सड़कों का निर्माण पथ निर्माण विभाग द्वारा 20 महीने के अंदर करा लेने का संकल्प लिया गया है. इसके निर्माण से लोगों को सड़क जाम से राहत मिलेगी.

Jharkhand news : दो फ्लाईओवर और सड़क निर्माण के बाद कैसी दिखेगी अपनी रांची, देखिए photos 7

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची के कटहल मोड़ से अरगोड़ आने के क्रम में हमेशा सड़क जाम का सामना करना पड़ता है. सड़क चौड़ीकरण से आम जनता को इस समस्या से निजात मिलेगी. रांची शहर के अंदर आने वाली सड़कों के संकरा होने से हमेशा जाम लगता रहता है. इन सड़कों के निर्माण के बाद ट्रैफिक की समस्या से बहुत हद तक निजात मिलेगी.

Jharkhand news : दो फ्लाईओवर और सड़क निर्माण के बाद कैसी दिखेगी अपनी रांची, देखिए photos 8

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं के लिए कम से कम जमीन अधिग्रहण किया गया है. इसके साथ ही जिनकी जमीन अधिग्रहित की गई है, उन्हें सरकार उचित मुआवजा भी दे रही है. फ्लाईओवर व सड़कों के बनने से पूरे शहर को लाभ होगा.

Jharkhand news : दो फ्लाईओवर और सड़क निर्माण के बाद कैसी दिखेगी अपनी रांची, देखिए photos 9

झारखंड के पथ निर्माण विभाग के कुल 666.13 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. इसके तहत सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होकर मेकॉन गोलचक्कर तक 2.34 कि.मी. का फोरलेन फ्लाईओवर/एलिवेटेड आर.ओ.बी का निर्माण होगा. इसकी कुल लागत 339.69 करोड़ रुपये है.

Jharkhand news : दो फ्लाईओवर और सड़क निर्माण के बाद कैसी दिखेगी अपनी रांची, देखिए photos 10

रांची रिंग रोड (नेवरी विकास विद्यालय) से बूटी मोड़ होकर कोकर चौक, कांटाटोली चौक होते हुए नामकोम आर.ओ.बी तक कुल 15.214 किमी फोरलेन का निर्माण होगा. इसकी लागत 129.16750 करोड़ रुपए है. इसके साथ ही कुल 197.28 करोड़ रुपये की लागत से अरगोड़ा चौक से कटहलमोड़ तक 5.300 किमी सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा. इसके बाद रांची की तस्वीर बदल जायेगी.

Next Article

Exit mobile version