The Great Indian Family LEAKED: विक्की कौशल की फिल्म को HD में डाउनलोड कर रहे यूजर्स, इन साइटों पर हुई लीक

The Great Indian Family Box Office Collection Day 1: विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली आज रिलीज हो रही है. जवान की आंधी के सामने क्या विक्की की फिल्म टिक पाएगी. चलिए आपको बताते है ओपनिंग डे पर मूवी कितनी की कमाई करेगी.

विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली 22 सितंबर यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म को विक्की और मानुषी ने काफी प्रमोट किया है.

वाईआरएफ प्रोडक्शन को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा 1 घंटे 52 मिनट के स्वीकृत रन टाइम के साथ यू/ए प्रमाणित किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कथित तौर पर फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपए है.

फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली में विक्की कौशल वेद व्यास त्रिपाठी/भजन कुमार के रूप में नजर आएंगे. मानुषी छिल्लर के अलावा इसमें मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा,यशपाल शर्मा,सादिया सिद्दीकी, अलका अमीन, आसिफ खान, आशुतोष उज्जवल ने काम किया है.

Sacnilk के एक रिपोर्ट की मानें तो विक्की और मानुषी की फिल्म पहले दिन 2 करोड़ रुपये का ओपनिंग कलेक्शन करेगी. हालांकि संख्या काफी औसत हैं.

विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित द ग्रेट इंडियन फैमिली, रिलीज होने के साथ ही ऑनलाइन लीक हो गई. इससे यकीनन मेकर्स को तगड़ा झटका लगेगा.

द ग्रेट इंडियन फैमिली फिल्म टोरेंट वेबसाइटों, तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम और मूवीरुलज़ पर डाउनलोड करने के लिए एचडी में ऑनलाइन लीक हो गई है. रिलीज के पहले ही दिन फिल्म लीक होने से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ने की संभावना है.

जवान इस समय बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. शाहरुख खान की फिल्म के सामने विक्की की मूवी का टिकना मुश्किल लग रहा है.

विक्की कौशल पिछली बार फिल्म जरा हटके जरा बचके में नजर आए थे. फिल्म में उनके साथ सारा अली खान थी. मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी.

विक्की कौशल के पास मेघना गुलज़ार की सैम मानेकशॉ की बायोपिक भी है, जो दिसंबर में रिलीज होने वाली है.

फिल्मों के अलावा विक्की कौशल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं. विक्की और कैटरीना इन दिनों अफनी शादीशुदा लाइफ एंजॉय कर रहे हैं.

Also Read: The Great Indian Family Movie Review: धर्म निरपेक्षता-सौहार्द का पाठ पढ़ाने की कोशिश करती है विक्की की फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >