Bigg Boss OTT 2: कितने पढ़े-लिखे हैं एल्विश यादव? YouTube से हर महीने कमाते है इतनी रकम

1 / 1
Bigg Boss OTT 2: कितने पढ़े-लिखे हैं एल्विश यादव? YouTube से हर महीने कमाते है इतनी रकम
फुल स्क्रीन में देखें

Bigg Boss OTT 2: कितने पढ़े-लिखे हैं एल्विश यादव? YouTube से हर महीने कमाते है इतनी रकम

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस 2 वीकेंड का वार में सलमान खान ने एल्विश यादव को खरी-खोटी सुनाई, जो यूट्यूबर के फैंस को पसन्द नहीं आई. एल्विश ने बेबिका धुर्वे के लिए कुछ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसे लेकर भाईजान ने उन्हें फटकार लगाई. इस बीच लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है.

बिग बॉस 2 वीकेंड का वार में सलमान खान ने एल्विश यादव की जमकर क्लास लगाई, जिसके बाद यूट्यूबर के फैंस उन्हें ट्विटर पर ट्रेंड करा रहे हैं और सलमान खान का ‘बहिष्कार’ करने के लिए आवाज उठा रहे हैं.

एल्विश यादव ने बेबिका धुर्वे के लिए कुछ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसे लेकर सलमान खान ने वीकेंड का वार में उन्हें डांटा. एल्विश से बात करते हुए सलमान ने उनसे पूछा कि उनके लाखों फॉलोअर्स में क्या अच्छा है या सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना या वायरल होना जब वह अच्छी बातें नहीं कह सकते. हालांकि इसके बावजूद एल्विश ट्विटर पर फिर से ट्रेंड करने लगे. सिर्फ छह घंटे में 10 लाख से ज्यादा ट्वीट के साथ ‘अनब्रेकेबल एल्विश यादव’ ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है.

एल्विश यादव की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके वीडियो को खूब सारे लाइक्स मिलते है. आज आपको हम बताते है कि एल्विश कितने पढ़े-लिखे है. रिपोर्ट्स की मानें तो ने सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में 94% अंक हासिल किए थे. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गुरुग्राम के अमित इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की और हंसराज कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की, जहां से उन्होंने वाणिज्य में डिग्री प्राप्त की.

एल्विश यादव एक सरकारी जॉब करना चाहते थे, हालांकि उनका ध्यान फिर यूट्यूब और वीडियो की ओर बढ़ा. जिसके बाद वो वीडियो बनाने लगे. उन्होंने फेसबुक पर कॉमेडी वीडियो हो गया, जो वायरल हो गया था. इसके बाद उन्होंने उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने पहले वीडियो “हाउ वॉयस टेक सेल्फी” के साथ अपने YouTube करियर की शुरुआत की.

रिपोर्ट्स की मानें तो एल्विश यादव हर महीने 10 लाख तक कमाई करते है. उनका नेटवर्थ की 2 करोड़ रुपये से ज्यादा है. उनके पास कई सारे लग्जरी कार है, जिसकी तसवीरें वो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते है.

एल्विश यादव के इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन फॉलोअर्स है. वो सिर्फ 554 लोगों को फॉलो करते है. अबतक उन्होंने 1011 पोस्ट किए है. उनका पोस्ट आते ही इनबॉक्स में कमेंट्स की बौछार आ जाती है.

एल्विश यादव फिलहाल मैरिड नहीं है. हालांकि वो कीर्ति मेहरा को डेट कर रहे थे, लेकिन दोनों ने ब्रेकअप कर लिया. दोनों अब अलग हो चुके है. अब वो किसे डेट कर रहे है या सिंगल है, इसकी जानकारी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >