Akshay Kumar Birthday: रवीना टंडन और अक्षय कुमार की टूट गई थी सगाई, ये एक्ट्रेस आ गई थी बीच में

1 / 1
Akshay Kumar Birthday: रवीना टंडन और अक्षय कुमार की टूट गई थी सगाई, ये एक्ट्रेस आ गई थी बीच में
फुल स्क्रीन में देखें

Akshay Kumar Birthday: रवीना टंडन और अक्षय कुमार की टूट गई थी सगाई, ये एक्ट्रेस आ गई थी बीच में

बॉलीलुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार आज अपना बर्थडे मना रहे हैं. फिल्मों के अलावा एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. क्या आप जानते है अक्षय और रवीना टंडन की सगाई टूट गई थी.

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आज अपना 56वां बर्थडे मना रहे हैं. अक्षय ने कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया गया है, लेकिन उनकी जोड़ी रवीना टंडन के साथ खूब जमी. 90 के दशक की हिट जोड़ी अक्षय और रवीना ने एक साथ बारूद, कीमत, दावा जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं.

अक्षय और रवीना ने साल 1994 में मोहरा फिल्म में एक साथ अभिनय किया. रिपोर्ट्स की मानें तो इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया. 1995 में यह जोड़ी एक दूसरे के प्यार में थे.

अक्षय और रवीना की केमिस्ट्री ऑफस्क्रीन के साथ-साथ ऑनस्क्रीन खूब फैंस को पसंद आई. कपल जल्द ही शादी करने वाले थे, लेकिन चीजों ने एक अलग मोड़ ले लिया जब रवीना और अक्षय ने घोषणा की कि वे अलग हो रहे हैं.

डेटिंग के अलावा अक्षय कुमार और रवीना टंडन की सगाई की भी अफवाहें थीं. हालांकि, दोनों ने इन अफवाहों का खंडन किया था. रवीना से अलग होने के बाद अक्षय ट्विंकल खन्ना के साथ रिलेशनशिप में आ गए थे.

एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी सगाई टूटने के बाद की स्थिति पर बात किया था. उन्होंन�� कहा था कि, वह दुख की स्थिति में थे और उन्हें नहीं पता कि आगे क्या करना है. वह अपना भविष्य ठीक से नहीं देख पा रही हैं.

कुछ दिन पहले ही खबर आ थी कि अक्षय और रवीना फिल्म वेलकम 3 के लिए दो दशक के अंतराल के बाद स्क्रीन पर फिर से एक साथ आने के लिए तैयार हैं. एक सूत्र ने खुलासा किया है, अक्षय और रवीना ने मोहरा जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया है. इन दोनों को एक साथ लाने में 20 साल और वेलकम 3 जैसी कॉमिक फ़िल्म लगी.

अक्षय फिलहाल लखनऊ शहर में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म स्काई फोर्स की शूटिंग में व्यस्त हैं. आमतौर पर वो अपना जन्मदिन परिवार वालों के साथ मनाते है, लेकिन इस बार वो क्रू मेंबर्स के साथ मनाएंगे.

पिछली बार अक्षय कुमार ओएमजी 2 में नजर आए थे. इसके अलावा वो सबसे प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी जैसे वेलकम 3, हेरा फेरी 3 के सीक्वल में भी काम करेंगे. अभिनेता फ़िरोज नाडियाडवाला समर्थित सीक्वल आवारा पागल दीवाना का भी हिस्सा होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >