Dunki: राजकुमार हिरानी ने डंकी की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा…

1 / 1
Dunki: राजकुमार हिरानी ने डंकी की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा…
फुल स्क्रीन में देखें

Dunki: राजकुमार हिरानी ने डंकी की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा…

राजकुमार हिरानी की फिल्में काफी अलग और सामाजिक संदेश देने वाली होती है. उन्होंने मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई, 3 इडियट्स, पीके जैसी जबरदस्त फिल्में बनाई है. इन दिनों वो अपनी हालिया रिलीज फिल्म डंकी को लेकर चर्चा में है. उन्होंने शाहरुख खान को लेकर बात की.

राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी हाल ही में रिलीज हुई है. फिल्म में शाहरुख खान हार्डी के रोल में नजर आए है. एक्स पर उन्होंने लिखा, शाहरुख खान बहुत बहादुर अभिनेता हैं, वह अच्छी तरह से जानते थे कि हाल के कुछ वर्षों में बड़े पैमाने पर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने डंकी करना चुना.

राजकुमार हिरानी ने आगे लिखा, यह हर बार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में नहीं है, हम एक महान सामाजिक संदेश देना चाहते थे और सौभाग्य से हम इस मिशन में सफल हुए हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

राजकुमार हिरानी ने ये भी कहा कि डंकी की कहानी लोगों को पसंद आ रही है और सब इसकी तारीफ कर रहे है. उन्होंने कहा, डंकी से मैं इससे बहुत खुश हूं.”

राजकुमार हिरानी ने ये बातें ट्वीट कर लिखा है. उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए गए इंटरव्यू के क्लिप पर जवाब देते हुए लिखा. इस क्लिफ में उन्होंने कहा, “एसआरके इस कहानी को लेकर बहुत उत्सुक थे. वह कहानी से बहुत खुश थे, मैं लंबे समय से शाहरुख खान के साथ काम करना चाहता था. वह एक महान व्यक्ति हैं जो हर किसी पर प्यार बरसाते हैं.”

शाहरुख संग काम करने को लेकर डायरेक्टर ने बताया कि उनके साथ काम करना उनके लिए बेहद खुशी की बात थी. उन्होंने पहले दो मूवीज किंग खान को ऑफर की थी, लेकिन दोनों को एक्टर ने मना कर दिया था.

डायरेक्टर ने बताया था, “जब वह शॉट दे रहे होते थे तो मैं आंखों पर मास्क और ईयरप्लग लगा लेता और जब वो शॉट खत्म हो जाता था, तो मेरे सहायक मुझसे कहता, ‘सर, शॉट खत्म हो गया है.

डंकी ने शुक्रवार को करीब 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया और अबतक इसकी कुल कमाई 167.47 करोड़ रुपये हो गई है. बता दें कि फिल्म ने दुनियाभर में 320 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है.

हाल ही में शाहरुख से एक्स पर एक फैन ने पूछा, यदि आपको पठान, जवान और डंकी के बीच चयन करना है, जो आपके लिए सबसे कठिन और सबसे अधिक मांग वाली कौन सी फिल्म थी.

किंग खान ने उस सवाल के जवाब में लिखा, जब आपको विभिन्न भावनाओं से जूझना पड़ता है तो यह हमेशा एक अभिनेता के लिए अधिक कठिन काम होता है. तो डंकी यह है.

शाहरुख खान ने सिद्धार्थ आनंद की ‘पठान’ और एटली की ‘जवान’ के साथ दो बड़ी बैक-टू-बैक हिट फ़िल्में दी. उनकी तीसरी फिल्म डंकी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. कहा जा रहा है कि शाहरुख अपनी आगामी फिल्म के लिए नई स्क्रिप्ट और विचारों पर विचार कर रहे हैं.

Also Read: Salaar vs Dunki Box Office Collection: सालार ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर,प्रभास के आगे फीकी पड़ी शाहरुख की डंकी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >